बिहार के भोजपुर में ट्रक ने महिला को मारी टक्कर, फिर 20 मीटर तक घसीटा, मौत

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले में स्थित पीरो थाना क्षेत्र के पीरो बाजार पर आरा-सासाराम स्टेट हाईवे में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. आपको बता दें कि इस हादसे में ट्रक ने बाजार में गए सगे भाई-बहन को रौंद दिया.

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले में स्थित पीरो थाना क्षेत्र के पीरो बाजार पर आरा-सासाराम स्टेट हाईवे में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. आपको बता दें कि इस हादसे में ट्रक ने बाजार करने गए सगे भाई-बहन को रौंद दिया. इसमें बहन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. दूसरी ओर उसका भाई गंभीर रूप से घायल है. जानकारी के अनुसार ट्रक ने महिला को टक्कर मारने के बाद करीब 20 मीटर तक घसीटा है. हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

शादी समाारोह में शामिल होने आई थी महिला

सड़क हादसे की घटना के बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई. वहीं इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आपको बता दें कि मृतका अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के डमरुआ गांव निवासी कल्लू अंसारी की पत्नी शहजादी बेगम है. मृतका की उम्र 45 साल थी. वहीं घायल धनगाई थाना क्षेत्र के दलीपपुर गांव निवासी अब्बास अली का पुत्र है. घायल का नाम रमजान अली है और इसकी उम्र 40 साल है. घायल ने जानकारी दी है कि उसकी बहन रिश्तेदार के शादी समाारोह में शामिल होने आई थी. वह अपनी बहन के साथ पीरो बाजार आया था. वहां से लौटने के दौरान ट्रक ने उन्हें रौंद दिया.

Also Read: बिहार के गया में दिखा कश्मीर जैसा नजारा, खेतों में बर्फ की बिछी चादर, किसानों को मिलेगा मुआवजा
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ट्रक के रौंदने के बाद भाई ने बहन को बचाने का प्रयास किया. इस प्रयास में वह बुरी तरीके से जख्मी हो गया. फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में जारी है. जानकारी के अनुसार मृतका के पति गुजरात के सूरत में प्राइवेट काम करता है. मृतका की तीन बेटी और दो बेटे है. इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका के घर में कोहराम मचा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >