बिहार: बोलेरो को टक्कर मारने के बाद दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, हादसे में कई लोग घायल, एक की मौत

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले में अहले सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर और बोलेरो को टक्कर मार दी. इसके बाद वह दुकान में जा घुसा. सड़क हादसे में कई लोग घायल हो गए है. वहीं, एक की मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

Bihar News: बिहार के मुंगेर जिले में अहले सुबह एक अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर और बोलेरो को टक्कर मार दी. इसके बाद वह दुकान में जा घुसा. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए है. वहीं, एक की मौत हो गई है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना जिले के हेमजापुर ओपी क्षेत्र के छर्रापट्टी शिवकुंड के पास एनएच 80 की है. इस घटना में कई लोग घायल हो चुके है.

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं, मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर सवार लोग शव का दाह संस्कार करने के बाद वापस लौट रहे थे. इसी दौरान यह सड़क हादसे का शिकार हो गए. घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया है.

Also Read: बिहार के थाने में शराब पीकर पहुंची यूपी की महिला, दारोगा को काट लिया दांत, जमकर काटा बवाल
मामले की जांच में जुटी पुलिस

लोगों के अनुसार शनिवार की सुबह एनएच से गुजर रहे बालू लदे ट्रक ने ट्रैक्टर और बोलेरो दोनों को ही टक्कर मार दी. इसके बाद वह दुकान में घुस गया. बताया जा रहा है कि भागने के क्रम में ट्रक चालक ने पांच दुकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया. साथ ही एक दुकान में जा फंसा. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इस हादसे में सुरज यादव नाम के शख्स की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की उम्र 26 साल थी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Published By: Sakshi Shiva

Also Read: बिहार: कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के बाद बने बाढ़ जैसे हालात, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें तस्वीरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >