KBC में बिहारियों का जलवा, सहरसा की इस बेटी ने लाखों रूपये जीत बढ़ाया प्रदेश का मान

Bihar News: बिहार के युवा KBC की हॉट शीट पर हमेशा से जलवा बिखेरते नजर आए हैं. पहले मोतिहारी के सक्षम अब सहरसा के नवहट्टा प्रखण्ड के मुरादपुर गांव की बेटी अपूर्वा चौधरी ने केबीसी की हॉट सीट पर बैठकर राज्य का मान बढ़ाया है.

Bihar News: बिहार के युवा KBC की हॉट शीट पर हमेशा से जलवा बिखेरते नजर आए हैं. पहले मोतिहारी के सक्षम अब सहरसा के नवहट्टा प्रखण्ड के मुरादपुर गांव की बेटी अपूर्वा चौधरी ने केबीसी की हॉट सीट पर बैठकर राज्य का मान बढ़ाया है. अपूर्वा की इस सफलता से उनके गांव, ननिहाल सहित सभी जिलावासियों में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों ने बताया कि अपूर्वा बचपन से ही पढ़ने में काफी तेज थी.

अपूर्वा बीआईटी मेसरा से एमबीए करने के बाद एक एचआर कंपनी में कार्यरत थी. उनकी शादी बैंक अधिकारी रोमित चौधरी के साथ हुई थी. फिलहाल वह अपने पति के साथ चेन्नई में रहती हैं. अपूर्वा पिछले साल भी केबीसी में पहुंची थी लेकिन हॉट सीट पर नहीं बैठ सकी. हालांकि इस बार हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला और कई सावालों का जबाब देकर एक अच्छी खासी रकम हासिल की हैं.

इस सवाल का उत्तर देकर दर्शकों को किया खुश

अपूर्वा ने 3,20,000 रुपये के सवाल का सही उत्तर देकर सभी दर्शकों को खुश कर दिया था. इस सवाल में उन्होंने वॉलीबॉल को मूल रूप से ‘मिंटोनेट’ नामक खेल के रूप में पहचाना था. उनके गेमप्ले ने उन्हें सुपर सैंडूक राउंड में 60000 रुपये जीतने और ऑडियंस पोल लाइफलाइन को सफलतापूर्वक पुनर्जीवित करने में मदद की थी.

Also Read: बिहार में अब IAS-IPS के नाम पर ठगी, SP की फर्जी आईडी बनाकर ऐंठे पैसे, पुलिस ने हरियाणा से उठाया

इस प्रश्न पर खत्म हुआ सवालों का सिलसिला

अपूर्वा का सफर रियासतों को भारत में एकीकृत करने के लिए गठित राज्यों के मंत्रालय के सचिव पर 6,40,000 रुपये के सवाल पर खत्म हुआ था. डबल डिप का उपयोग करने के बावजूद, उनके दोनों उत्तर गलत हो गए. उस प्रश्न का सही उत्तर वीपी मेनन था. जिसके बाद उन्हें 3,20,000 रुपये से ही संतुष्ट होना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >