Bihar News: बिहार के इस जिले ने रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार पासपोर्ट बनाने में रहा सबसे आगे

Bihar News: पासपोर्ट बनवाने में इस वर्ष भी बिहार के सीवान जिला के निवासी सबसे आगे हैं. गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, छपरा और पश्चिमी चंपारण की गति भी अन्य जिलों से अधिक तेज है.

Bihar News: पासपोर्ट बनवाने में इस वर्ष भी बिहार के सीवान जिला के निवासी सबसे आगे हैं. गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, छपरा और पश्चिमी चंपारण की गति भी अन्य जिलों से अधिक तेज है. पासपोर्ट कार्यालय द्वारा 31 अक्तूबर तक के जारी आंकड़े से यह जानकारी सामने आयी है.

बीते वर्ष सिवान पासपोर्ट बनवाने वाले जिलों में सबसे आगे रहा था और पटना जिले से भी 4698 अधिक लोगों ने यहां से पासपोर्ट बनवाया था. गोपालगंज भी 30733 पासपोर्ट के साथ पटना से महज 4250 पीछे था और पूरे प्रदेश में इसका तीसरा स्थान रहा.

इन जिलों से खाड़ी देशों में जाने वाले सबसे ज्यादा

जानकारों की मानें तो सिवान, गोपालगंज जैसे जिलों में आवेदकों की अधिक संख्या होने की प्रमुख वजह इन जिलों में खाड़ी देशों में काम के लिए जाने वाले लोगों की बड़ी संख्या है. वहीं, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण से अधिक आवेदन आने की वजह क्षेत्रफल और आबादी की दृष्टि से इन दोनों जिलों का बहुत बड़ा होना है. पटना से भी आवेदकों की संख्या लगातार अधिक रह रही है.

Also Read: शिक्षा विभाग का कैलेंडर जारी, 2025 में इतने दिनों की होगी छुट्टी, देखें लिस्ट

34 हजार आवेदन हुए रद्द

2023 में पासपोर्ट के लिए 3.90 लाख लोगों ने आवेदन किया था, जिसमें से 3 लाख 56 हजार लोगों के पासपोर्ट जारी किए गए और 34 हजार लोगों के आवेदन रद्द हुए. जिन आवेदनों को रद्द किया गया, उसकी बड़ी वजह आवेदनों के साथ जरूरी दस्तावेजों का ना होना या फिर जरूरी दस्तावेजों के मिलान में त्रुटि मिलना रहा. प्रमाणपत्रों में स्पेलिंग एरर भी एक वजह बनी विशेषकर आवेदनकर्ता के नाम या उसके माता पिता के नाम के स्पेलिंग में अंतर मिलना.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >