Bihar News: ई-सिगरेट तस्करी मामले में रेलवे स्टेशन प्रबंधक सस्पेंड, कोचिंग सुपरिटेंडेंट पर भी गिरी गाज

Bihar News: रक्सौल स्टेशन पर सत्याग्रह एक्सप्रेस से करीब तीन करोड़ के चाइनीज ई-सिगरेट जब्त की गई थी. इस मामले में रेलवे के कुछ अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी. अब रेलवे के वाणिज्य विभाग ने स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है. कई और लोगों पर भी गाज गिरने की संभावना है. जानिए पूरा मामला

Bihar News: रेलवे वाणिज्य विभाग ने ई-सिगरेट तस्करी मामले में रक्सौल स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया है. कोचिंग सुपरिटेंडेंट सह पार्सल इंचार्ज मानिकचंद के बाद स्टेशन प्रबंधक को भी सस्पेंड किया गया है. मामले में कुछ और लोगों पर भी गाज गिरने की संभावना है. बीते दिनों रक्सौल स्टेशन पर सत्याग्रह एक्सप्रेस से करीब तीन करोड़ के चाइनीज ई-सिगरेट जब्त की गई थी. जानकारी के अनुसार, कॉस्मेटिक समान के नाम पर चाइनीज ई-सिगरेट बुक किया गया था. 

15 दिसंबर को सीमा शुल्क विभाग ने चलाया अभियान

दरअसल, बीते 15 दिसंबर को सीमा शुल्क विभाग की टीम ने रक्सौल रेलवे स्टेशन से चीन निर्मित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट की एक बड़ी खेप जब्तकर तस्करों के भारत विरोधी प्रयास को नाकाम कर दिया. सीमा शुल्क (निवारण) पटना के आयुक्त डॉ. यशोवर्धन पाठक के निर्देशन में नेपाल से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी राकने के लिए सघन अभियान चलाया गया. इसी अभियान के तहत सीमा शुल्क विभाग को यह बड़ी सफलता हाथ लगी. 

ALSO READ: दिल्ली-मुंबई के नाइट क्लब्स में होनी थी चीन की ई-सिगरेट से पार्टी, सीमा शुल्क आयुक्त ने कर दी बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो

सबसे बड़े ई-सिगरेट ऑपरेशन में से एक 

बता दें, जब्त की गई सिगरेट की अनुमानित कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है. सूत्रों के अनुसार, यह जब्ती देश भर में एक साथ किए गए सबसे बड़े ई-सिगरेट ऑपरेशन में से एक है. तस्कर बिहार के रास्ते दिल्ली तक नया रूट विकसित करने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन कस्टम की चौकसी के कारण उनके मंसूबे सफल नहीं हो पा रहे हैं. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए यह सफलता हाथ लगी है. रक्सौल के एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) और निवारण के अधिकारियों ने रविवार सुबह 8:40 बजे रक्सौल से दिल्ली जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस के ब्रेकवान यानी पार्सल को चेक किया. इस दौरान ई सिगरेट की इस तस्करी का खुलासा हो पाया.

ALSO READ: Bihar News: कोर्ट मुंशी के आवास से भारी मात्रा में शराब बरामद, पूर्व जिला परिषद की बेटी गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >