Bihar News: स्कूल में घुसकर लोगों ने प्रधानाध्यापक को जमकर पीटा, छात्राओं से गंदी हरकत का लगाया आरोप

Bihar News: बिहार के लखीसराय में सरकारी स्कूल में घुसकर प्रधानाध्यापक को लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. प्रधानध्यापक पर छात्राओं से गंदी हरकत का आरोप लगाया गया है.

Bihar News: बिहार के लखीसराय में सरकारी स्कूल में घुसकर प्रधानाध्यापक को लोगों ने जमकर पिटाई कर दी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मिली जानकारी के अनुसार प्रधानाध्यापक संजय कुमार पर छात्राओं के साथ गंदी हरकत का आरोप लगाया गया है. यह घटना नगर परिषद क्षेत्र के पुरानी बाजार मध्य विद्यालय का बताया जा रहा है.

विद्यालय में घुसकर कुछ लोगों ने प्रधानाध्यापक के साथ मारपीट की है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है.

विद्यालय में घुसे और प्रधानाध्यापक पर ताबड़तोड़ थप्पड़ चलाने लगे

वीडियो में ऐसा देखा जा रहा है कि आरोप लगाने वाले लोग कक्षा में घुसते ही प्रधानाध्यापक पर ताबड़तोड़ थप्पड़ मारने लगते हैं. ऐसा आरोप है कि छात्राओं ने अपनी शिकायत परिजनों से की थी. जिसके बाद वे विद्यालय पहुंचे और प्रधानाध्यापक की जमकर पिटाई कर दी. हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.

Also Read: बिहार के इस SP ने बनाया रिकॉर्ड, नए कानून के तहत देश में सबसे पहले सजा दिलाने वाले बनें

जिलाधिकारी ने दिया जांच का आदेश

मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र ने घटना की जांच का आदेश दिया है. उन्होंने आश्वासन दिया है कि दोषियों पर जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाएगी. विद्यालय प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों का इस मामले पर रिएक्शन नहीं आया है. पुलिस इस घटना की सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >