पटना सिटी में अपराधियों ने चाय पी रहे युवक को गोलियों से भूना, हत्या के बाद इलाके में मचा हड़कंप

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में स्थित पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट में अपराधियों ने राजा मेहतो नाम के युवक को गोली मार दी. इसके बाद युवक बुरी तरह से घायल हो गया. दूसरी ओर गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई.

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में स्थित पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के गायघाट में अपराधियों ने राजा मेहतो नाम के युवक को गोली मार दी. इसके बाद युवक बुरी तरह से घायल हो गया. दूसरी ओर गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई. इसके बाद आनन-फानन में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के दौरान घायल युवक की मौत हो गई. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

हवाई फायरिंग करते हुए अपराधी फरार

घटना के बारे में जानकारी मिली है कि गायघाट स्थित गंगा के किनारे जेजस आवास के पास दो बदमाशों ने चाय पी रहे युवक को गोली मार दी. इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए. गोली लगने से युवक बुरी तरीके से घायल हो गया था. इसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी मौत हो गई. युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

Also Read: पटना में ई- रिक्शा व ऑटो चालक आज हड़ताल पर, केवल इन वाहनों से ही कर सकेंगे सफर, वजह भी जानें..
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का दिया भरोसा

गौरतलब है कि मृत युवक की पहचान गुड़ की मंडी स्थित अरफाबाद कॉलोनी निवासी राजा महते के रूप में की गई है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है. दारोगा राजेंद्र प्रसाद ने जानकारी दी है कि दो युवक के चाय पीने के दौरान अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. इसमें उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मामले में जल्द आरोपियों को पकड़ने की बात कही है.

Published By: Sakshi Shiva

Also Read: Video: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की बेटी पापा के साथ बड़े पर्दे पर करेगी धमाल, देखें फिल्म का ट्रेलर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >