Bihar News: तिरहुत स्नातक उप चुनाव का नामांकन शुरू, 10 से अधिक प्रत्याशी चुनावी मैदान में

Bihar News: तिरहुत स्नातक उप चुनाव का नामांकन आज से शुरू हो गया है। यह चुनाव मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर में होना है सबसे अधिक मतदाता मुजफ्फरपुर में हैं।

Bihar News: तिरहुत स्नातक उप चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इसकी आखिरी तारीख 18 नवंबर है। नामांकन में जदयू से अभिषेक झा, राजद से गोपी किशन, डॉ विनायक गौतम और शिक्षक नेता वंशीधर ब्रजवासी के नाम की चर्चा तेज है। चुनावी मैदान में 10 से अधिक प्रत्याशी के उतरने का अनुमान लगाया जा रहा है। तिरहुत स्नातक क्षेत्र में उपचुनाव देवेश चंद्र ठाकुर को सीतामढ़ी से सांसद बनने के बाद हो रहा है। इस चुनाव में कुल एक लाख 58 हजार 828 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। 

ये हैं मतदाताओं की संख्या

जिला प्रशासन की तरफ से जारी सूची के अनुसार, कुल मतदाताओं में पुरुष की संख्या एक लाख सात हजार 401 है। वहीं महिला वोटरों की संख्या 47 हजार 419 है। पुरुष की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या आधे से भी कम है। इसके अलावा 8 थर्ड जेंडर हैं। बता दें, तिरहुत स्नातक उप चुनाव मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर औऱ वैशाली में होना है। सबसे अधिक मतदाताओं की संख्या मुजफ्फरपुर में है। वहीं सबसे कम शिवहर में है। 

5 दिसंबर को होगा मतदान

उप निर्वाचन पदाधिकारी रत्नांबर निलय ने बताया कि 11 नवंबर से प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में नामांकन दाखिल किया जाएगा। 18 को आखिरी तारीख है। 19 को स्क्रुटनी होगा। 21 नवंबर तक नाम वापस लेने की प्रक्रिया होगी और 5 दिसंबर को मतदान होगा। वहीं मतगणना के लिए 9 दिसंबर की तिथि तय की गई है।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >