Bihar News: बिहार के अस्पतालों में खोले जाएंगे मदर न्यूबोर्न केयर यूनिट, नवजात शिशु और उनकी माताओं को मिलेगी ये सुविधाएं

Bihar News: बिहार में नवजात मृत्यु दर को रोकने के लिए सरकार ने मदर न्यूबोर्न केयर यूनिट खोलने का फैसला किया है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इसका ऐलान किया है. बिहार के 13 जिलों के 15 अनुमंडलीय अस्पतालों में ये यूनिट खोले जाएंगे. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar News: बिहार में नवजात मृत्यु दर पर अंकुश लगाने की कोशिश में सरकार ने एक अच्छी पहल की है. अब प्रदेश के अलग-अलग जिलों के अस्पतालों में मदर न्यूबोर्न केयर यूनिट शुरू किए जाएंगे. इसको लेकर खुद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने जानकारी दी है. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के लिए राज्य के 13 जिलों के 15 अनुमंडलीय अस्पतालों में मदर न्यूबोर्न केयर यूनिट शुरू किया जा रहा है. इसका उद्देश्य है कि नवजात मृत्यु दर में कमी लायी जाए. उन्होंने बताया कि मदर न्यूबॉर्न केयर यूनिट नवजात और माताओं के लिए एक विशेष देखभाल केंद्र है, जहां उच्च जोखिम वाले शिशुओं को समग्र इलाज की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी. 

इन यूनिटों में बीमार नवजातों के साथ माता को भी रखने का प्रावधान किया गया है. यह पद्धति जीरो सेपरेशन कहलाती है, जिससे माताओं एवं शिशुओं के बीच बेहतर जुड़ाव होता है. साथ ही शिशु को निरंतर गर्माहट, देखभाल एवं स्तनपान का लाभ मिल पाता है. 

इन अनुमंडलीय अस्पतालों में शुरू होगा यूनिट  

स्वास्थ्य विभाग की लिस्ट में शेरघाटी, फारबिसगंज, बनमनखी, सोनपुर, डुमरांव, हथुआ, नवगछिया, बरसोई, बाद, तारापुर, बगहा, दलसिंहसराय, रोसड़ा, राजगीर एवं हिलसा के अनुमंडलीय अस्पताल शामिल हैं. इन मदर न्यूबोर्न केयर यूनिट में इन्फ्रास्ट्रक्चर सहित अन्य जरूरी संसाधनों को सुचारू रूप से संचालित करने में तेजी लायी जा रही है.

मदर न्यूबोर्न केयर यूनिट के लाभ

मदर न्यूबोर्न केयर यूनिट (MNCU) एक ऐसी सुविधा है, जो नवजात शिशु और उनकी माताओं की देखभाल के लिए प्रदान की जाती है. इसके कई महत्वपूर्ण लाभ होते हैं- 

  1. नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा 
  2. माताओं की बेहतर देखभाल 
  3. अर्ली डिटेक्शन और ट्रीटमेंट 
  4. नवजात शिशु के लिए वेंटिलेटरी सपोर्ट
  5. प्रीटर्म और कम वजन वाले शिशुओं के लिए विशेष देखभाल 
  6. संक्रमण से सुरक्षा 

ALSO READ: Bihar Budget Session: पुलिस पर हमले और हत्या के मुद्दों पर एक बार फिर आमना-सामना, बजट सत्र के 11वें दिन भी हंगामे के आसार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >