Bihar News: “कपड़ा फैलाने छत पर गये पति, फिर कभी वापस नहीं लौटे”, तीन बच्चों का परिवार हुआ अनाथ

Bihar News: शेखपुरा के चोरवर गांव में कपड़ा सुखाने के दौरान छत से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई. इलाज के लिए पटना ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पढ़ें पूरी खबर…

Bihar News: शेखपुरा के अरियरी प्रखंड के चोरवर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ है. हादसे में अजय मिस्त्री की छत से गिरकर मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार, सुबह करीब नौ बजे अजय कपड़ा फैलाने के लिए छत पर गया था, तभी पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिर पड़ा. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन उसे आनन फानन में शेखपुरा के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए, लेकिन हालत नाजुक देख डॉक्टर ने अजय को पटना रेफर कर दिया. इस दौरान अस्पताल ले जाने के क्रम में ही उसने दम तोड़ दिया. अजय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और मजदूरी कर अपने परिवार का भरन पोषण करता था. उसकी मौत से पत्नी और तीन छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार में अब कमाने वाला कोई नहीं बचा है.

भागलपुर से मारपीट की खबर पढे़ं

वहीं भागलपुर के उल्टापुल के पास काली पूजा विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान बुधवार की रात दो पक्षों के बीच भिड़ंत हो गई. बताया जा रहा है कि प्रतिमा आगे या पीछे ले जाने को लेकर भीखनपुर 1 नंबर गुमटी और बढ़ई टोला के लोगों में विवाद हो गया. इसी दौरान दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और एसएसपी ह्रदयकांत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला.

ALSO READ: Bihar Election 2025: टिकट कटा तो विद्रोह पर उतरे बागी, क्या एनडीए और महागठबंधन को सीट शेयरिंग से होगा नुकसान?

ALSO READ: Bihar Election 2025: क्या महागठबंधन में खुश नहीं है कांग्रेस? पप्पू यादव बार-बार बोल रहे, “गठबंधन वापस लीजिए…”

ALSO READ: Bihar Election 2025: कई सीटों पर बागियों ने बिगाड़ा समीकरण, पार्टियों में मची खलबली!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >