Bihar News: डेढ़ महीने बाद घर पहुंचा प्रेमी युगल, हिंसक झड़प में कई लोग घायल

Bihar News: बिहार के धनरूआ के थाना के नदवां स्टेशन स्थित रेलवे क्वार्टर से युवती के साथ फरार युवक सचिन कुमार डेढ़ माह बाद रविवार रात घर पहुंचा.

बिहार के धनरूआ के थाना के नदवां स्टेशन स्थित रेलवे क्वार्टर से युवती के साथ फरार युवक सचिन कुमार डेढ़ माह बाद रविवार रात घर पहुंचा. इसकी जानकारी युवती के परिजनों को जैसे हुई वह युवक के घर पहुंच गये और इस पर युवक व उसके परिजन युवती के परिजनों से उलझ गये.

देखते देखते दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गयी. झड़प में युवती के चाचा व उसकी दो चचेरी बहनें गंभीर रूप से घायल हो गयी. जीआरपी तारेगना के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ. युवती के परिजनों का आरोप था कि उसकी पुत्री घर से जब भागी थी तो वह अपने साथ घर से 80 हजार रुपये भी ले गयी थी.

युवती के परिजन उन पैसों की मांग करने आरोपित युवक के रेलवे क्वार्टर में पहुंचे थे. रेलवे क्वार्टर में रहने वाले रेलकर्मी सह उत्तर प्रदेश के पंचदेव प्रसाद का पुत्र सचिन कुमार डेढ़ माह पूर्व नयी हवेली की रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग में घर से भाग गया था.

तारेगना जीआरपी थानाध्यक्ष रामाधार सिंह ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गयी है. दोनों परिवारों में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से समझौता करा दिया गया है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >