BIHAR NEWS : बिहार के पूर्व मंत्री बागी कुमार वर्मा का हुआ निधन, आज पटना में होगा अंतिम संस्कार

BIHAR NEWS : बिहार के पूर्व मंत्री और राजद के वरीय नेता बागी कुमार वर्मा का सोमवार को निधन हो गया. दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान रात करीब 12:40 बजे उन्हाेंने अंतिम सांस ली. बागी कुमार वर्मा के लंबे समय तक निजी सहायक रहे जयंत बाबू ने इसकी पुष्टि की. उन्होंने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को पटना लाने की तैयारी की जा रही है. मंगलवार को पटना में ही उनका दाह संस्कार होगा.

BIHAR NEWS : (रौशन कुमार व संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट) बिहार के पूर्व मंत्री और राजद के वरीय नेता बागी कुमार वर्मा का सोमवार को निधन हो गया. दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान रात करीब 12:40 बजे उन्हाेंने अंतिम सांस ली. मंगलवार को पटना में ही उनका दाह संस्कार होगा.

पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्रनाथ वर्मा के बेटे थे बागी

वह जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड के झमनबिगहा गांव के निवासी पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी नेता उपेंद्र नाथ वर्मा के मंझले बेटे थे. वह तीन बार विधायक रहे थे. मखदुमपुर सीट से दो और अरवल जिले की कुर्था सीट से एक बार विधायक निर्वाचित हुए थे और लालू सरकार में मंत्री भी रहे थे. 2014 में उन्होंने तत्मकालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में जदयू के टिकट पर औरंगाबाद सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन सफलता नहीं मिली. बाद में 2019 में जदयू से इस्तीफा देकर वह फिर राजद में शामिल हो गये और 2020 में कुर्था से राजद के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए थे.

छोटे भाई की पत्नी जदयू से हैं विधान पार्षद
कुछ ही महीने पहले उनके बड़े भाई मुन्नू बाबू का निधन गया जी शहर स्थित जनकपुर मुहल्ले में हुआ था. इनके छोटे भाई मगध विश्वविद्यालय से रिटायर्ड इंजीनियर अजिताभ वर्मा की पत्नी डाॅ कुमुद वर्मा जदयू से विधान पार्षद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Jitendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >