Bihar News: रिकवरी एजेंट के टॉर्चर से बुजुर्ग की मौत, घटना के बाद लोगों ने बनाया बंधक

Bihar News: मुजफ्फरपुर में एक रिकवरी एजेंट की डांट फटकार से बुजुर्ग की मौत हो गयी है.

Bihar News: मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर रिकवरी एजेंट के द्वारा टॉर्चर करने पर एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जिसके बाद लोगों ने रिकवरी एजेंट को बंधक बना लिया. यह घटना मुजफ्फरपुर के सिराजाबद इलाके की है. मृतक का नाम मोहम्मद अकबर अली बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह फाइनेंस कंपनी का एक कर्मचारी लोन के पैसों की वसूली करने के लिए घर पर आया हुआ था, इस दौरान पीड़ित से बैंक एजेंट की कहासुनी हो गई.

फाइनेंस बैंक कर्मचारी ने बुजुर्ग को डांट फटकार लगाया. डांट सुनकर बुजुर्ग को हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौत हो गई. बुजुर्ग की मौत के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना से गुस्साए लोगों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को बंधक बना लिया. हालांकि काफी देर बाद बैंक के कर्मचारी को छोड़ दिया गया. बताया जा रहा है कि अकबर अली ने अपनी बेटी की शादी और अन्य कुछ वजहों से बंधन माइक्रो फाइनेंस, उषा माइक्रो फाइनेंस और भारत माइक्रो फाइनेंस समेत सात माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से लोन लिया था.

Also Read: Israel Humas War: जदयू नेता ने भारत सरकार से इजरायल को सहायता रोक देने की मांग की, इजरायली हमलों को बताया अमानवीय

मृतक के परिजनों का कहना है कि महीने की किस्त करीब 1920 रुपया दिया जाता था. सोमवार की सुबह रिकवरी एजेंट घर पहुंचकर मोहम्मद अकबर अली को काफी टॉर्चर किया. मृतक के बेटे ने मीडिया से बातचीत में बताया कि बैंक कर्मी ने उनसे कहा कि आपको कहीं से भी पैसा देना होगा. आप चाहे बकरी बेच कर या फिर खून बेच कर दो. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि मेरी बहन को उनके साथ जाना होगा. इतना सुनते ही वह गिर गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >