Bihar News: सिपाही भर्ती अभ्यर्थियों को नीतीश सरकार का तोहफा! NCL और EWS सर्टिफिकेट की मांग स्वीकार

Bihar News: बिहार सरकार ने धरना प्रदर्शन कर रहे सिपाही भर्ती अभ्यर्थियों की मांग को स्वीकार कर लिया है. केंद्रीय चयन पर्षद की तरफ से इस मामले को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है. आयोग ने कहा है कि NCL और EWS का सर्टिफिकेट आज का भी मान्य होगा.

Bihar News: सिपाही भर्ती में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. बिहार की नीतीश सरकार ने सिपाही भर्ती अभ्यर्थियों की मांग को स्वीकार कर लिया है. दरअसल, बीते कई दिनों से सिपाही भर्ती अभ्यर्थियों की तरफ से अपनी मांग को रखते हुए लगातार धरना प्रदर्शन किया जा रहा था. वहीं अब नीतीश सरकार ने इस मामले में बड़ा फैसला लिया है. केंद्रीय चयन पर्षद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने इसकी जानकारी दी है. केंद्रीय चयन पर्षद की तरफ से इस मामले को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है. आयोग ने साफ कर दिया है कि अगर अभ्यर्थियों के पास NCL और EWS का सर्टिफिकेट आज का भी मान्य होगा. बता दें, सिपाही भर्ती परीक्षा में पास अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन 9 दिसंबर से शुरु होना है. इस बीच अभ्यर्थी लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे थे. अभ्यर्थियों की मांग थी कि उनसे 2022 के पहले का दस्तावेज नहीं लिया जाए.

आयोग ने मानी अभ्यर्थियों की मांग

आयोग ने अब अभ्यर्थियों की बात मान ली है. आयोग ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है और कहा है कि केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के द्वारा जारी किए गए विज्ञापन के अनुसार, शारीरिक दक्षता परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 09.12.2024 से निर्धारित है. पूर्व प्रकाशित विज्ञापन के पैराग्राफ 17 में BC एवं EBC आरक्षण कोटि के अभ्यर्थियों से संबंधित Non Creamy Layer (NCL) की कट-ऑफ तिथि एवं EWS आरक्षण कोटि के अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र की समय सीमा और कट-ऑफ डेट अंकित न होने के कारण इन प्रमाण पत्रों के लिए कट-ऑफ तिथि आदि पर मार्गदर्शन के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को रेफर किया गया है.

प्रमाण पत्रों के इश्यू डेट पर नहीं घोषित होंगे अयोग्य

आयोग ने आगे कहा कि सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि 09.12.2024 से आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में आरक्षण कोटि के अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्रों की समय सीमा और इश्यू डेट के आधार पर अयोग्य/असफल घोषित नहीं किया जायेगा. इस पर निर्णय विभाग से प्राप्त निदेश के आधार पर लिया जाएगा.

ALSO READ: Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, अगर ये गलती की तो होगी FIR, जल्दी पढ़ें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >