Bihar News: गुड न्यूज! बिहार में 2000 किमी लंबी सड़क का होगा निर्माण, राज्य सरकार के मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

Bihar News: सीएम नीतीश की सरकार में मंत्री व जदयू के दिग्गज नेता अशोक चौधरी ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि बिहार में 2000 किमी सड़क का निर्माण होगा. साथ ही अगले साल जून से पहले 45 पुलों का निर्माण भी कराया जाएगा.

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार के खास और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने सड़क को लेकर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि बिहार में 2000 किमी सड़कों का निर्माण करवाया जाएगा. साथ ही उन्होंने दावा किया कि अगले साल जून से पहले 45 पुलों का भी निर्माण कराया जाएगा. मंत्री ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के सभी ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में सड़कों का जाल बिछाकर विकास की मिसाल पेश की गई है. राज्य सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने रविवार को औरंगाबाद नगर भवन में जदयू के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन किया. साथ ही पार्टी की मजबूती और सीएम नीतीश के नेतृत्व में 19 वर्षों से बिहार में हो रहे विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की.

सीएम ने बिहार में सर्वांगीण विकास किया

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्देश्य बिहार सरकार की उपलब्धियां को बताना और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करना है. सीएम नीतीश कुमार ने बिना किसी भेदभाव के सभी धर्म के लोगों का सर्वांगीण विकास किया है. अशोक चौधरी ने आगे कहा कि सीएम की यह परिकल्पना है कि प्रदेश के किसी भी दूर दराज वाले इलाके से राजधानी पटना अधिकतम पांच घंटे में लोग पहुंच सके. 

ALSO READ: Bihar Politics: फिर उठी CM नीतीश को नोबेल पुरस्कार देने की मांग, महिला सशक्तिकरण को बनाया मुद्दा

जून 2025 के पहले 45 पुलों का निर्माण

बिहार में करीब 2000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया जाएगा. आगामी जून के पहले 45 पुलों का भी निर्माण कराया जाएगा. साथ ही 500 किलोमीटर सड़कों को सुलभ संपर्कता प्रदान की जाएगी. मंत्री अशोक चौधरी ने आगे कहा कि हमारी पार्टी का हर एक कार्यकर्ता सीएम के विकास कार्यों का प्रतिनिधि है. हमें गर्व है कि ऐसे नेता के नेतृत्व में हमें कार्य करने का अवसर मिला है.  

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >