Bihar New Greenfield Airport: कैमूर-रोहतास सीमा पर बनेगा नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, रामपुर में 160 एकड़ जमीन चिह्नित

Bihar New Greenfield Airport: शाहाबाद क्षेत्र के लोगों के लिए हवाई सफर की सुविधा जल्द शुरू होने जा रही है. माता मुंडेश्वरी धाम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा की गई घोषणा के बाद कैमूर और रोहतास की सीमा पर रामपुर प्रखंड में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए 160 एकड़ भूमि चिन्हित कर ली गई है.

Bihar New Greenfield Airport: कैमूर और रोहतास के लोगों के लिए एयरपोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर है. रामपुर प्रखंड में एयरपोर्ट बनाने के लिए 160 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है. जमीन का प्रस्ताव भी भेज दिया गया है.

अब यह देखा जाएगा कि चुनी गई जगह एयरपोर्ट बनाने के लिए कितनी सही है. एयरपोर्ट के लिए रामपुर प्रखंड के सबार, पाली और रामपुर मौजा में जमीन देखी गई है. तीनों जगहों को मिलाकर 160 एकड़ जमीन है.

कैमूर के डीएम कुमार अनुराग ने जमीन का प्रस्ताव और नक्शा नागरिक विमानन विभाग को भेज दिया है. यह जमीन बनारस-रांची-कोलकाता एक्सप्रेसवे के पास है. यानी अगर आगे एयरपोर्ट बनाने की मंजूरी मिलती है तो यहां पहुंचने के लिए सड़क की सुविधा भी अच्छी रहेगी.

अब पता चलेगा जमीन एयरपोर्ट के लिए सही है या नहीं

जमीन चिह्नित होने के बाद अब अगला काम इसकी जांच है. नागरिक विमानन विभाग ने 9 सितंबर को कैमूर और रोहतास के डीएम को पत्र भेजकर जरूरी जानकारी मांगी है. इसके बाद भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण यानी AAI की टीम यहां की जगह देख सकती है. इसी जांच से पता चलेगा कि यहां एयरपोर्ट बनाना तकनीकी रूप से संभव है या नहीं.

7 चीजों की जानकारी मांगी गई

विभाग ने जमीन की सही लोकेशन और खसरा नंबर वाला नक्शा मांगा है. जमीन का आकार और उसकी लंबाई-चौड़ाई बताने वाला नक्शा भी देना होगा. इसके अलावा भारतीय सर्वेक्षण विभाग का नक्शा, पिछले 10 साल का मौसम का रिकॉर्ड और हवा की दिशा और रफ्तार की जानकारी मांगी गई है.

जमीन कहां ऊंची है और कहां नीची, इसकी जानकारी भी देनी होगी. इसके लिए जमीन की ढलान और ऊंचाई-निचाई वाला नक्शा तैयार किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने मुंडेश्वरी धाम में किया था ऐलान

मुंडेश्वरी धाम में सहयोग यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कैमूर-रोहतास के बीच एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की थी. इसके बाद एयरपोर्ट के लिए जमीन खोजने का काम शुरू हुआ. अब रामपुर में जमीन मिलने के बाद मामला आगे बढ़ा है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

एयरपोर्ट बनने से इन जगहों को फायदा हो सकता है

कैमूर और रोहतास में कई धार्मिक और ऐतिहासिक जगहें हैं. इनमें मुंडेश्वरी धाम, दुर्गावती जलाशय, करकटगढ़, शेरशाह सूरी का मकबरा, रोहतासगढ़ किला और गुप्ता धाम शामिल हैं. एयरपोर्ट बनने पर इन जगहों तक बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए पहुंच आसान हो सकती है. एक्सप्रेसवे के पास होने से व्यापार से जुड़ी गतिविधियों को भी फायदा मिल सकता है.

कैमूर डीएम कुमार अनुराग ने बताया कि रामपुर प्रखंड में एयरपोर्ट के लिए 160 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है. इसका प्रस्ताव नागरिक विमानन विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : Bihar Road Project: बिहार के इस जिले में बनेगा 12.3 KM का फोरलेन बाईपास, 269 करोड़ होंगे खर्च, टेंडर जारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 4 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >