Bihar New DGP: बिहार पुलिस के अगले मुखिया को लेकर अभी से हलचल शुरू हो गई है. मौजूदा DGP विनय कुमार का कार्यकाल 2026 के अंत में पूरा होने वाला है. ऐसे में उनके बाद बिहार पुलिस की जिम्मेदारी किस वरिष्ठ IPS अधिकारी को मिलेगी, इसको लेकर पुलिस विभाग और प्रशासन में चर्चा तेज हो गई है. सूत्रों के मुताबिक फिलहाल तीन अधिकारियों के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं. इनमें कुंदन कृष्णन, अमित कुमार और जितेंद्र कुमार शामिल हैं.
कुंदन कृष्णन का नाम सबसे आगे
इस रेस में कुंदन कृष्णन का नाम फिलहाल सबसे प्रमुख माना जा रहा है. वह 1994 बैच के IPS अधिकारी हैं और बिहार कैडर से जुड़े हैं. बिहार में वह ADG Headquarters और ADG Operations जैसी अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं.
पुलिस विभाग में उन्हें लंबे प्रशासनिक और ऑपरेशनल अनुभव वाला अधिकारी माना जाता है. बिहार पुलिस मुख्यालय में बड़ी जिम्मेदारियों का अनुभव और वरिष्ठता उनके पक्ष में जाती है.
अमित कुमार भी मजबूत दावेदार
अगले DGP के संभावित नामों में अमित कुमार भी शामिल हैं. वह भी 1994 बैच के IPS अधिकारी हैं. फिलहाल अमित कुमार केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं.
बिहार कैडर के अमित कुमार इस समय Special Protection Group यानी SPG में OSD के पद पर तैनात हैं. उनका नाम भी बिहार के अगले पुलिस प्रमुख की संभावित सूची में बताया जा रहा है.
जितेंद्र कुमार का नाम भी चर्चा में
इस रेस में तीसरा नाम जितेंद्र कुमार का है. वह 1993 बैच के IPS अधिकारी हैं और बिहार कैडर के वरिष्ठ अधिकारियों में शामिल हैं. बिहार में वह पहले भी कई बड़ी जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं.
जितेंद्र कुमार इस समय DG Special Armed Police के पद पर काम कर रहे हैं. वरिष्ठता और बिहार में काम करने के अनुभव की वजह से उनका नाम भी अगले DGP के लिए चर्चा में है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
अभी तय नहीं हुआ कौन बनेगा अगला DGP
फिलहाल इन तीनों में से किसी के नाम पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है. DGP की नियुक्ति से पहले वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नामों पर सरकार के स्तर पर विचार होगा और तय प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसके बाद ही साफ होगा कि बिहार पुलिस की कमान किस अधिकारी को दी जाती है.
आने वाले महीनों में इस रेस में कोई नया नाम भी शामिल हो सकता है या मौजूदा अधिकारियों की स्थिति बदल सकती है. सूत्रों के अनुसार अभी कुंदन कृष्णन, अमित कुमार और जितेंद्र कुमार को ही प्रमुख दावेदार माना जा रहा है. अब नजर इस बात पर है कि राज्य सरकार किस अधिकारी पर भरोसा जताती है.
इसे भी पढ़ें: सितंबर में 4 दिन बंद रहेंगे बिहार के स्कूल, देखें छुट्टियों का पूरा कैलेंडर
तीनों की खासियत जानिए
बिहार के नए DGP पद के दावेदार तीनों अधिकारियों की प्रशासनिक प्रोफाइल काफी मजबूत और एक-दूसरे से अलग है. 1994 बैच के IPS अधिकारी कुंदन कृष्णन को राज्य पुलिस मुख्यालय और फील्ड ऑपरेशन्स का बड़ा अनुभव हासिल है. अमित कुमार के पास केंद्रीय डेपुटेशन और हाई-लेवल सिक्योरिटी में काम करने का अनुभव है.
इन दोनों के अलावा 1993 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जितेंद्र कुमार भी इस रेस में मजबूती से टिके हैं, जिन्हें राज्य में सीनियर लेवल पर लंबी सेवा देने का फायदा मिल रहा है. ऐसे में सरकार के लिए इन तीनों के अनुभव, सीनियोरिटी और राज्य की जरूरतों का सही तालमेल बैठाकर किसी एक नाम को चुनना एक बड़ी और अहम चुनौती साबित होने वाला है.
