बिहार की इन बेटियों को मिलेंगे 50-50 हजार रुपये, डेढ़ लाख छात्राओं के खाते में आएगी राशि, सरकार ने दी मंजूरी

Bihar News: बिहार की स्नातक पास छात्राओं के लिए खुशखबरी है. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत करीब डेढ़ लाख छात्राओं को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी. वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द खाते में रकम भेजने की तैयारी है.

Bihar News: बिहार की ग्रेजुएशन पास छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत पात्र छात्राओं को जल्द ही प्रोत्साहन राशि मिलने वाली है. राज्य के वित्त विभाग ने योजना के लिए जरूरी राशि को मंजूरी दे दी है. इस फैसले से बिहार के अलग-अलग विश्वविद्यालयों की करीब डेढ़ लाख छात्राओं को सीधा फायदा मिलेगा. राशि उनके बैंक खातों में सीधे भेजी जाएगी.

हर पात्र छात्रा को मिलेंगे 50 हजार रुपये

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत स्नातक उत्तीर्ण प्रत्येक पात्र छात्रा को 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है. इस बार भी रकम सीधे छात्राओं के खाते में ट्रांसफर की जाएगी.

राशि भेजने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) का इस्तेमाल होगा. इससे भुगतान की प्रक्रिया पारदर्शी रहेगी. छात्राओं को राशि लेने के लिए किसी सरकारी कार्यालय के चक्कर भी नहीं लगाने पड़ेंगे.

डेढ़ लाख छात्राओं को मिलेगा फायदा

उच्च शिक्षा विभाग ने दिसंबर 2025 तक उपलब्ध छात्राओं के डाटा का सत्यापन पूरा कर लिया है. सत्यापन के बाद करीब 1.5 लाख छात्राएं प्रोत्साहन राशि के लिए पात्र पाई गई हैं.

वित्त विभाग की मंजूरी के बाद अब राशि जारी करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इससे पात्र छात्राओं के खाते में जल्द पैसे आने की उम्मीद है.

2200 छात्राओं का डाटा अब भी अधूरा

सत्यापन के दौरान करीब 2200 छात्राओं के डाटा में कमी मिली है. इन छात्राओं का भुगतान फिलहाल अटक गया है. शिक्षा विभाग ने संबंधित विश्वविद्यालयों को डाटा दुरुस्त करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों को एक सप्ताह के भीतर जरूरी सुधार करने को कहा गया है.

डाटा पूरा होते ही जारी होगी राशि

विश्वविद्यालयों को अधूरा विवरण पूरा करके पोर्टल पर अपलोड करना होगा. डाटा अपडेट होने के बाद इन छात्राओं के भुगतान की प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी.

विभाग चाहता है कि किसी पात्र छात्रा को योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े. इसलिए विश्वविद्यालयों को लंबित डाटा जल्द पूरा करने को कहा गया है.

पढ़ाई और करियर में मदद आएगी राशि

सरकार की इस योजना का उद्देश्य बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है. 50 हजार रुपये की यह राशि छात्राओं के लिए आगे की पढ़ाई में मददगार हो सकती है. छात्राएं इसका इस्तेमाल उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी या स्वरोजगार के लिए कर सकती हैं. वित्त विभाग की मंजूरी के बाद अब छात्राओं को राशि मिलने का इंतजार है.

उम्मीद है कि जल्द ही पात्र छात्राओं के बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.

Also Read: मल्लिका शेरावत को तेज प्रताप ने कहा- हॉट एंड सेक्सी लग रही हैं, एक्ट्रेस बोलीं- बिहार की सारी लड़कियां आप पर लट्टू हो जाएंगी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिनंदन पांडेय

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >