ग्रीन एनर्जी, रोजगार और सतत विकास बिहार के भविष्य के लिए जरूरी : राम कृपाल यादव

बिहार सरकार स्वच्छ ऊर्जा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है. सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव के अनुसार, इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और राज्य का विकास होगा.

Ramkripal Yadav : बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होने से आम लोगों और युवाओं को सीधा लाभ मिलेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार हरित ऊर्जा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली सकारात्मक पहलों को हरसंभव सहयोग देगी.

देशभर में एक करोड घरों पर सोलर लगाने का लक्ष्य

पटना में आयोजित ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सम्मान समारोह’ में बतौर मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव शामिल हुए. अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में सौर ऊर्जा को लेकर घर-घर योजना पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है.उन्होंने बताया कि पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत देश भर में एक करोड़ घरों की छतों पर सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस कार्यक्रम का आयोजन एल्विन एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया गया था.

नवीकरणीय और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने में जुटी सरकार

मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि बिहार में भी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नवीकरणीय और सौर ऊर्जा को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है. उन्होंने जोर देकर कहा कि ग्रीन एनर्जी, रोजगार और सतत विकास ही बिहार के भविष्य की मजबूत बुनियाद हैं.

सकारात्मक पहलों को सरकार देगी पूरा सहयोग.

उन्होंने कहा कि जब स्वच्छ ऊर्जा के विस्तार के साथ युवाओं के लिए आजीविका और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे, तो राज्य का चहुंमुखी विकास होगा. सरकार ऐसी सभी सकारात्मक पहलों का स्वागत करती है और राज्य के विकास व ऊर्जा विस्तार में योगदान देने वाले प्रयासों को आवश्यक सहयोग प्रदान करेगी.

इसे भी पढ़ें : बेली रोड फ्लाईओवर पर बस हादसा, सड़क पर फंसी बस को हटाने पहुंची क्रेन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >