बिहार मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली की बड़ी साजिश नाकाम, सेटिंग गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

Bihar News: मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली की बड़ी साजिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया है. सेटिंग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने छापेमारी में भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए हैं.

Bihar News: बेगूसराय में 14 जून को होने वाली मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग कर नकल कराने की बड़ी साजिश का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. तकनीकी शाखा और बखरी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपित गिरफ्तार किये गये हैं तथा भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किये गये हैं.

सूचना मिलने पर हुई कार्रवाई

बेगूसराय 12 जून को तकनीकी शाखा को सूचना मिली थी कि 14 जून को होने वाली मद्य निषेध सिपाही परीक्षा में सेटिंग के उद्देश्य से बखरी थाना क्षेत्र के जीतपुर निवासी राजेश रौशन के घर बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जमा किये गये हैं.

संयुक्त टीम ने की छापेमारी

इसके बाद बखरी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में तकनीकी शाखा और बखरी थाना की संयुक्त टीम ने जीतपुर स्थित राजेश रौशन के घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान कई संदिग्ध उपकरण बरामद किये गये.

भारी मात्रा में उपकरण बरामद

छापेमारी के दौरान 38 वॉकी-टॉकी, सात ब्लूटूथ डिवाइस, छह चार्जर, तीन जोड़ी गंजी वाला डिवाइस, दो सिम लगने वाले एटीएम कार्डनुमा डिवाइस, तीन डिवाइस लगे चप्पल, दो माइक्रोफोन, एक मेटल डिटेक्टर, दो मोबाइल फोन समेत कई परीक्षार्थियों के प्रमाण पत्र और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किये गये.

दो आरोपित गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से राजेश रौशन और दुलारचंद यादव को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की जांच की जा रही है और परीक्षा में गड़बड़ी की पूरी साजिश की पड़ताल की जा रही है.

ALSO READ: पटना में उमस भरी गर्मी के बीच बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Karunatiwari

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इनके पास टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में अनुभव हैं. वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >