Bihar 6th Phase Voting LIVE: बिहार की 8 सीटों पर मतदान का जानिए ताजा अपडेट, देखिए तस्वीरें..

Bihar Lok Sabha Election 2024 Phase six Voting Live: बिहार में लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान का जानिए ताजा अपडेट..

Live Updates
1:11 AM. 26 May 24 7:41 PM. 25 May

छठे चरण में बिहार में 55. 54 फीसदी मतदान

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की आठ सीटों पर मतदान सम्पन्न हो गया है. इन सीटों पर शाम छह बजे तक 55. 54 फीसदी मतदान हुआ. वहीं इस लोकसभा के महापर्व में बुजुर्गों से लेकर सभी उम्र वर्ग के लोगों का उत्साह सुबह से ही देखा गया. भीषण गर्मी और उम्र को मात देते भारी संख्या में बुजुर्ग मतदाता भी मतदान केंद्र पर पहुंचे थे.

12:07 AM. 26 May 24 6:37 PM. 25 May

छह बजे तक मतदान

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में शाम 06:00 बजे तक पूर्वी चंपारण लोकसभा में 58.10 प्रतिशत और 04 शिवहर लोकसभा में 56.99 प्रतिशत मतदान हुआ.

11:11 PM. 25 May 24 5:41 PM. 25 May

बिहार में पांच बजे तक 52.24 प्रतिशत मतदान

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की आठ सीटों पर मतदान जारी है. पांच बजे तक इन सीटों पर कुल 52.24 प्रतिशत मतदान हुआ है. सबसे अधिक वोटिंग वैशाली में 56.11 प्रतिशत, जबकि सबसे कम वोटिंग गोपालगंज में 46.77 प्रतिशत हुई है. वहीं वाल्मीकि नगर में 54.09%, पश्चिम चंपारण में 55.22%, पूर्वी चंपारण में 55.78%, शिवहर में 54.37%, सीवान में 47.49 % और महारजगंज में 49.15 फीसदी वोटिंग हुई है.

10:32 PM. 25 May 24 5:02 PM. 25 May

बूथ पर जायजा लेने पहुंचे एनडीए प्रत्याशी

महाराजगंज लोकसभा के बीजेपी प्रत्याशी और सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल बसंतपुर के बूथ संख्या 215 पर जायजा लेने पहुंचे.

10:13 PM. 25 May 24 4:43 PM. 25 May

Bihar Lok Sabha Election 2024 voting: विधायक केदार नाथ सिंह ने किया मतदान

बनियापुर विधायक केदार नाथ सिंह ने महाराजगंज के बूथ संख्या 60 पर अपने परिवार के साथ मतदान किया.

10:12 PM. 25 May 24 4:42 PM. 25 May

Bihar Lok Sabha Election 2024 voting: विधायक केदार नाथ सिंह ने किया मतदान

बनियापुर विधायक केदार नाथ सिंह ने महाराजगंज के बूथ संख्या 60 पर अपने परिवार के साथ मतदान किया.

Bihar 6th Phase Voting Live: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण का मतदान आज शनिवार को हो रहा है. बिहार की आठ संसदीय सीटों के लिए वोटिंग हुई है. मतदान प्रतिशत भी चुनाव आयोग की ओर से जारी किया गया है. वाल्मीकिनगर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र में उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है. कई जगहों पर वोट बहिष्कार की चुनौती का सामना प्रशासन को करना पड़ा है. कई जगहों पर EVM में भी तकनीकी खराबी आयी. बता दें कि इन आठ सीटों पर कुल 86 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं जिनके भाग्य का फैसला 1 करोड़ 49 लाख से अधिक मतदाताओं के हाथों में है. सभी संसदीय सीट की बूथों से मतदान की हर पल की अपडेट जानने के लिए पढ़ते रहिए Bihar Lok Sabha Election 2024 Phase six Voting Live Update

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >