फरवरी में ही तपने लगा बिहार,पटना में 30 डिग्री पहुंचा पारा,जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Bihar Ka Mausam : होली अभी दूर है, लेकिन बिहार की आबो-हवा में तपिश घुलने लगी है. फरवरी का आधा महीना भी नहीं बीता और पटना समेत कई जिलों में तापमान ने मार्च-अप्रैल जैसा अहसास कराना शुरू कर दिया है.

Bihar Ka Mausam : फरवरी अभी आधी भी नहीं बीती, लेकिन बिहार में मौसम ने असामान्य रुख दिखाना शुरू कर दिया है. राजधानी पटना समेत कई जिलों में तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है और नदियों व भूजल स्तर में गिरावट के संकेत दिखने लगे हैं.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल हालात गंभीर नहीं हैं, लेकिन संकेत आने वाले महीनों के लिए चिंता बढ़ाने वाले जरूर हैं.

30 डिग्री के आसपास बना है तापमान

फरवरी महीने में बिहार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के आस पास बना हुआ है. कभी इसमें मामूली गिरावट तो कभी कुछ वृद्धि देखने को मिलती है. 01 फरवरी को बिहार का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 25 डिग्री के आस पास जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आस पास था लेकिन 13 फरवरी को यह 30 डिग्री और 10 डिग्री के आस पास था. सर्वाधिक अधिकतम तापमान तो 20 डिग्री के आंकड़े को भी पार कर चुका है.

सिर्फ दिन ही नहीं बल्कि रात के तापमान में भी भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है. गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को बांका के न्यूनतम तापमान में 4.2 डिग्री की वृद्धि के साथ सर्वाधिक 20.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. इसके साथ ही कटिहार और खगड़िया का 17.3 डिग्री, पटना का 15.7 डिग्री, कैमूर का 15.4 डिग्री और फारबिसगंज का 15 डिग्री दर्ज हुआ.

दिन में तेज धूप, सुबह-शाम हल्की ठंड का खेल

राज्य में इन दिनों मौसम दोहरे मिजाज वाला बना हुआ है. सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दिन में धूप तेजी से तापमान बढ़ा रही है. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है. आसमान साफ रहने और पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने से धूप की तीव्रता बढ़ी है.

सिर्फ दिन ही नहीं, रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. कई जिलों में न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री के बीच पहुंच गया है. इससे कड़ाके की ठंड लगभग खत्म हो चुकी है और मौसम धीरे-धीरे गर्मी की ओर बढ़ता दिख रहा है.

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा. घना कोहरा या बारिश की संभावना भी कम है. हालांकि तापमान धीरे-धीरे बढ़ता रहा तो मार्च-अप्रैल में गर्मी का असर तेज हो सकता है.

बिहार में मौसम स्थिर

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय राज्य में ठंड की तीव्रता कम हो रही है और मौसम स्थिर हो रहा है. ठंडी हवा और नमी की वजह से सुबह कोहरा बनता है, लेकिन दिन में धूप निकलने से ठंड ज्यादा नहीं बढ़ती. मौसम विभाग के मुताबिक अभी ठंड की लहर या गंभीर मौसम की स्थिति बनने के संकेत नहीं हैं.

Also Read: बिहार के यात्रियों को होली गिफ्ट, गया और नवादा होकर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >