Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले कुछ दिन मौसम काफी बदला-बदला रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक 4 मई से 6 मई तक राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा, बारिश, गरज-चमक, वज्रपात और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है. कई इलाकों में हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, इसलिए लोगों को खास सतर्क रहने की जरूरत है.
4 मई को इन जिलों में ज्यादा खतरा
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि 4 मई को बिहार के कई जिलों में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां तेज आंधी, बारिश, बिजली गिरने और कुछ जगहों पर ओले पड़ने की आशंका है.
पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, बेगूसराय, लखीसराय और शेखपुरा में येलो अलर्ट रहेगा. यहां भी मौसम खराब हो सकता है, लेकिन खतरा थोड़ा कम माना गया है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
6 मई को फिर बढ़ेगा असर
मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने बताया कि 6 मई को भी मौसम शांत नहीं रहेगा. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में ऑरेंज अलर्ट रहेगा. यहां तेज हवा और गरज के साथ बारिश ज्यादा असर दिखा सकती है.
सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, पटना, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, गया, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
इसे भी पढ़ें: मुंगेर में 6750 एकड़ में बसेगा अंग टाउनशिप, सड़क-रेलवे-एयर कनेक्टिविटी से बदलेगी तस्वीर
