सुबह कोहरे की चादर, दोपहर में चुभने लगी धूप, 7 दिन तक मौसम रहेगा नॉर्मल

Bihar Ka Mausam: बिहार में वसंत की दस्तक के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है. कोहरे की विदाई हो चुकी है और दिन का तापमान 30 डिग्री के करीब पहुंचने से अब धूप चुभने लगी है. IMD केअनुसार, अगले एक हफ्ते तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं और आसमान साफ रहेगा. जिससे गर्मी धीरे-धीरे बढ़ेगी.

Bihar Ka Mausam: बिहार के मौसम में इन दिनों साफ बदलाव दिख रहा है. सुबह-सुबह कई जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा नजर आ रहा है, लेकिन जैसे ही दिन चढ़ता है, आसमान साफ हो जाता है और तेज धूप निकल आती है.

जनवरी के मुकाबले ठंड की तीव्रता कम हुई है और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. IMD का कहना है कि फिलहाल यही स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रहने वाली है।

24 घंटे में नालंदा सबसे कूल, 8 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान

बीते 24 घंटे में बिहार का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. नालंदा राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जबकि मधेपुरा समेत कई इलाकों में सुबह घना कुहासा छाया रहा. कोहरे की वजह से सुबह के समय विजिबिलिटी कम रही, लेकिन दोपहर तक मौसम पूरी तरह साफ हो गया. दिन में धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बिहार में इस समय शुष्क मौसम बनने की सबसे बड़ी वजह पश्चिमी विक्षोभ की कमजोर स्थिति है. जब उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ नहीं होता और बारिश की गतिविधियां थम जाती हैं, तब बादल कम होते हैं और सूर्य की किरणें सीधे धरती तक पहुंचती हैं. इसका असर तापमान में बढ़ोतरी के रूप में दिखता है. साथ ही ठंडी पछुआ हवाओं का प्रभाव भी धीरे-धीरे कम हो रहा है.

दिन गर्म, सुबह-शाम हल्की ठंड

पटना समेत बिहार के कई जिलों में फरवरी वाली धूप अपना असर दिखाने लगी है. मंगलवार को सुबह से ही नीला आसमान दिखता रहा. अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. IMD के अनुसार, बिहार में अब पछुआ हवा का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है. इससे न्यूनतम तापमान में सुधार होने की संभावना है. वसंत जैसा मौसम होने लगा है. दिन में तेज धूप और आलस का असर बढ़ने लगा है.

मंगलवार को को राजधानी का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जबकि सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री कैमूर में दर्ज हुआ. दोपहर 12 से 3 बजे के बीच धूप तेज रही. देर रात और अहले सुबह हल्की ठंड महसूस की जा सकती है.

इन जिलों में चुभ रही है धूप

कई जिलों में दिन समय अब धूप चुभने लगी है. कैमूर के अलावा मोतिहारी, बक्सर, गया, औरंगाबाद, नालंदा, शेखपुरा, किशनगंज सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आस पास दर्ज हुआ दर्ज हुआ. दक्षिण बिहार के जिलों का तापमान 24.6 डिग्री से लेकर 28 डिग्री तक दर्ज हुआ जबकि दक्षिण बिहार का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री से लेकर 29.4 डिग्री तक दर्ज हुआ. दक्षिण बिहार के जिलों में ज्यादा तेज धूप दिख रही है.

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में अगले एक सप्ताह तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. राज्य के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. सुबह हल्का कोहरा छा सकता है, जबकि दिन में धूप और रात में हल्की ठंड का अहसास बना रहेगा. बारिश की संभावना बेहद कम बताई गई है.

पटना का मौसम

पटना में आने वाले दिनों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. आसमान अधिकतर साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है.

Also Read: बिहार में बनेंगे 5 नए एक्सप्रेसवे और 12 पुल, 74000 करोड़ का बजट पास, सरकार का बड़ा प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >