Bihar Ka Mausam: 9 सितंबर को बिहार के 31 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए पटना से सीतामढ़ी तक कैसा रहेगा मौसम का हाल

Bihar Ka Mausam: बिहार में 8 से 10 सितंबर के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. 8 सितंबर को 12 जिलों में बारिश और तेज हवा का संकेत है. 9 सितंबर को इसका असर 31 जिलों तक पहुंचेगा. 10 सितंबर को फिर 12 जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवा का असर दिख सकता है.

Bihar Ka Mausam: बिहार में 8, 9 और 10 सितंबर को मौसम का मिजाज बदलता दिख रहा है. इन तीन दिनों में अलग-अलग जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवा का असर देखने को मिल सकता है. मौसम के नक्शे में इन जिलों के लिए येलो अलर्ट दिखाया गया है. 9 सितंबर को सबसे ज्यादा जिलों में मौसम खराब रहने का संकेत है.

8 सितंबर को 12 जिलों में येलो अलर्ट

8 सितंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा और मधेपुरा में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक और कुछ जगह 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.


9 सितंबर को 31 जिलों में येलो अलर्ट

9 सितंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवा का असर हो सकता है. सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

10 सितंबर को 12 जिलों में येलो अलर्ट

10 सितंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल, जहानाबाद और औरंगाबाद में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का संकेत है. बाकी जिलों में इस नक्शे पर कोई चेतावनी नहीं दिखाई गई है.

इसे भी पढ़ें: गंगा-कोसी-गंडक समेत 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर, पटना से भागलपुर तक कई इलाकों में बढ़ रहा पानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By परितोष शाही

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 4 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >