बिहार के 27 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, तेज हवा के साथ बिजली गिरने का भी अलर्ट

Bihar Rain Alert: बिहार में मॉनसून एक्टिव होने के बावजूद सामान्य से कम बारिश हो पाई है. लेकिन जिलों में दिनभर बादल छाए रहने और रुक-रुककर बारिश होने की वजह से मौसम खुशनुमा बना हुआ है. लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली. ऐसे में आज 27 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है.

Bihar Rain Alert: बिहार के जिलों में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. इस बीच आज मौसम विभाग की तरफ से 27 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है. इनमें से कुछ जिलों में ऑरेंज जबकि कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. कई जिलों में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. लेकिन कुछ इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना है.

इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, उनमें शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया और मुंगेर शामिल है. जबकि मधुबनी, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, पटना, औरंगाबाद, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, गया, नवादा, जमुई और बांका में येलो अलर्ट जारी किया गया.


ऐसा रह सकता है बिहार का मौसम

मौसम विभाग की माने तो, आज राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम बिगड़ा हुआ ही रह सकता है. इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है. बिगड़े मौसम में लोगों से सावधान रहने और घर से बहुत जरूरी काम होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है.

कब से रफ्तार पकड़ेगा मॉनसून?

मौसम विभाग की माने तो, अगले कुछ दिनों के बाद राज्य में मॉनसून रफ्तार पकड़ सकता है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो, बंगाल की खाड़ी में कुछ दिनों में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होगा. यह धीरे-धीरे चक्रवाती परिसंचरण में बदल जाएगा. संभावना जताई जा रही है कि 18 और 19 जुलाई के आस-पास कम दबाव का क्षेत्र विकसित होगा. इससे कई इलाके में लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिल सकेगी. इससे अधिकतम तापमान भी कंट्रोल रहेगा.

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

बीते 24 घंटे की बात करें तो, उत्तर बिहार और सीमांचल के कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई. कई इलाकों में ज्यादा बारिश की वजह से नदियों का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है. लेकिन जिन जिलों में बारिश नहीं हुई, वहां लोगों को उमस वाली गर्मी ने परेशान किया. पटना की बात करें तो, दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रही. इस दौरान लोगों को उमस वाली गर्मी भी झेलनी पड़ी.

Also Read: बांकीपुर से BJP उम्मीदवार नीरज कुमार कितने अमीर हैं? चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीती दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >