Bihar Rain Alert: बिहार के 19 जिलों में मौसम विभाग की तरफ से चेतावनी जारी की गई है. कुछ जिलों में मौसम बिगड़ा रहेगा जबकि कुछ जिलों में कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है. मौसम विभाग ने सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
इसके साथ ही शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. खासकर जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, उन जिलों के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है.
अगले तीन दिनों तक विभाग का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान की माने तो, अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह का बना हुआ रहेगा. 21 अगस्त को बिहार के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ा रह सकता है. उत्तर-पूर्वी और पूर्वी हिस्से में बारिश की चेतावनी जारी की गई. पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश हो सकती है.
22 अगस्त की बात करें तो, इस दिन डबल अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर बिहार के ज्यादातर जिलों में येलो अलर्ट जबकि दक्षिण बिहार के ज्यादातर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. गोपालगंज, सीवान, रोहतास, कैमूर और बक्सर जिले में चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही 23 अगस्त को उत्तर-पूर्वी बिहार और मध्य बिहार में बारिश की चेतावनी जारी की गई है.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पटना में मौसम का हाल
पटना के मौसम की बात करें तो, आज राजधानी में मौसम सामान्य बना रहेगा. सुबह-सुबह धूप खिली हुई है लेकिन दोपहर तक मौसम में बदलाव हो सकता है. कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है. जबकि कुछ हिस्सों में दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है. बुधवार को पटना के कई हिस्सों में दोपहर के वक्त बारिश हुई.
अब भी सामान्य से कम बारिश
मौसम विभाग की माने तो, बिहार में अब भी सामान्य से 39 प्रतिशत कम बारिश हो पाई है. लेकिन मॉनसून की गतिविधियां लगातार एक्टिव हैं. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में मूसलाधार बारिश हो सकती है. बारिश के आंकड़े में सुधार होने की संभावना जताई जा रही है.
Also Read:'तेजस्वी का राजभवन मार्च फ्लॉप', संजय सरावगी बोले- न छात्र साथ, न जनता साथ...
