बिहार के इन 11 जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की भी चेतावनी

Bihar Rain Alert: बिहार में मॉनसून एक्टिव होने के बावजूद फिलहाल इसकी चाल सुस्त पड़ी हुई है. इस बीच मौसम विभाग ने आज 11 जिलों में मौसम बिगड़े रहने की संभावना जताई है. इन जिलों में तेज हवा चलने के साथ बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया गया है.

Bihar Rain Alert: बिहार के 11 जिलों में आज मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग की माने तो, इन जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. कुछ हिस्सों में भारी बारिश की भी संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. साथ ही बिजली गिरने की भी संभावना है.

इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने जिन जिलों में अलर्ट जारी किया है, उनमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, औरंगाबाद, पश्चिमी चंपारण, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और पटना शामिल है. इसके अलावा बाकी के जिलों में मौसम सामान्य बना रह सकता है. कहीं-कहीं दिनभर बादलों की आवाजाही जारी रह सकती है.

आने वाले दिनों में मौसम का हाल

मौसम विभाग की माने तो, अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है. कई हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं. लेकिन उमस वाली गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल सकेगी. 30 अगस्त को भी उत्तर बिहार, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मौसम पूर्वानुमान की माने तो, 31 अगस्त को पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण और उत्तर-पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में मौसम बिगड़ा रह सकता है. 1 और 2 सितंबर को भी कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस तरह से देखा जाए तो, राज्य में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहेगा. लेकिन इस दौरान उमस वाली गर्मी भी लोगों को परेशान करेगी.

पटना में मौसम का हाल

मौसम विभाग की माने तो, पटना में भी मॉनसून का मिलाजुला असर ही देखने के लिए मिल सकता है. शनिवार को दोपहर तक मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है. हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. लेकिन गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है. शुक्रवार को भी जिले के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही जारी रही. लेकिन बारिश नहीं होने की वजह से लोग गर्मी से परेशान रहे.

अब भी सामान्य से कम बारिश

मौसम विभाग की माने तो, अब भी राज्य में सामान्य से लगभग 42 प्रतिशत कम ही बारिश हो पाई है. अब तक सामान्य तौर पर 756.5 मिलीमीटर बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन 438.6 मिलीमीटर बारिश ही हो पाई है. कई जिलों में अब भी लोग अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं.

Also Read: बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा 'फेल', कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >