Bihar Rain Alert: बिहार के 7 जिलों में आज मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश होने का अलर्ट है. इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज सीमांचल के जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में मौसम बिगड़ा रह सकता है. बाकी के जिलों में मौसम सामान्य रहने का पूर्वानुमान है.
अगले 2 दिनों के लिए पूर्वानुमान
मौसम विभाग की माने तो, अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य ही बना रह सकता है. 12 सितंबर को सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई में येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि 13 सितंबर को बक्सर, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस तरह से कुछ ही जिले में मौसम बिगड़ा रह सकता है.
पटना में मौसम का हाल
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ जिलों में बारिश दर्ज की गई. पटना की बात करें तो, गुरुवार को कड़ी धूप की वजह से लोगों को उमस झेलनी पड़ी लेकिन रात-रात तक मौसम सामान्य हो गया. शुक्रवार की सुबह कई हिस्सों में हल्के बादल दिखे. इसके साथ ही ठंडी हवाएं भी चलीं. आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बिहार में हो रही बारिश की वजह
मौसम में धीरे-धीरे बारिश की गतिविधियां जारी रहने को लेकर मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि उत्तरी बंगाल की खाड़ी और इसके आसपास में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसके साथ ही चक्रवाती परिसंचरण भी समुद्र तल से लगभग 9.4 किलोमीटर की ऊंचाई तक में फैला हुआ है. इसके साथ ही साथ उत्तरी हरियाणा से होते हुए यूपी, झारखंड और बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ लाइन बना है. इससे ही बारिश की स्थिति बिहार में बन रही है.
बिहार में बाढ़ से स्थिति गंभीर
दूसरी तरफ, बाढ़ की वजह से कई जिलों में स्थिति गंभीर बनी हुई है. राज्य के 14 जिलों में लगभग 44 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. प्रशासन की तरफ से राहत-बचाव कार्य लगातार किए जा रहे हैं. राज्य में इस साल कम ही बारिश हुई लेकिन इसके बावजूद बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. गंगा, गंडक, पुनपुन समेत कई नदियों में उफान बना हुआ है, जिसकी वजह से लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है
Also Read: बिहार में कम बारिश, फिर भी आई भीषण बाढ़; जानिए आखिर कैसे बढ़ा नदियों का जलस्तर
