Bihar Government Teacher: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को अब छुट्टी के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. आवेदन देने के 48 घंटे के भीतर ही शिक्षक-शिक्षिकाओं की छुट्टी मंजूर कर दी जाएगी. अगर इसमें किसी भी अफसर की लापरवाही पाई गई तो उन पर सख्त कार्रवाई होगी.
पटना कॉलेजिएट स्कूल के 191वें स्थापना दिवस सह पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बताया कि 31 अक्टूबर तक सरकार का पूरा ध्यान शिक्षकों की सुविधाओं पर है. 1 नवंबर से पूरा फोकस छात्रों की पढ़ाई और उनके हित पर रहेगा.
1 नवंबर से लागू होगी ऑनलाइन लीव सिस्टम की नई व्यवस्था
शिक्षकों को उनकी जरूरत के हिसाब से आसानी से छुट्टी मिल सके, इसके लिए सरकार एक पूरी तरह से ऑनलाइन सिस्टम तैयार कर रही है. 1 नवंबर से यह नई डिजिटल व्यवस्था बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में लागू कर दी जाएगी. इसके बाद शिक्षक घर बैठे ही छुट्टियों के लिए अप्लाई कर सकेंगे और तय सीमा में उनकी अर्जी पर फैसला हो जाएगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
मॉडल स्कूलों में फ्री कोचिंग, 2-3 साल में दिखेगा बड़ा असर
शिक्षा मंत्री ने आगे बताया कि राज्य में मॉडल स्कूलों की शुरुआत हो चुकी है, जहाँ छात्र-छात्राओं को मेडिकल और इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त में तैयारी कराई जा रही है. इस नई पहल का असल नतीजा और सही असर दो से तीन साल बाद दिखाई देगा.
इसे भी पढ़ें: 25 अगस्त से बिहार के इन तीन जिलों में बंद होंगी डीजल सिटी बसें, पटना-मुजफ्फरपुर-गयाजी में दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें
