बिहार में जमीन से जुड़े मामले अब तेजी से निपटेंगे, विभाग ने लिया अहम प्रशासनिक फैसला

Bihar Government: बिहार में जमीन से जुड़े मामलों का तेजी से निपटारा किया जा सकेगा. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से अहम प्रशासनिक फैसला लिया गया है. अब हर सदर अनुमंडल में दो डीसीएलआर होंगे. जमीन के मामलों का अधिक दबाव होने की वजह से फैसला लिया गया है.

Bihar Government: बिहार में जमीन से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए अब ज्यादा इंतजार करने की जरुरत नहीं पड़ेगी. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की तरफ से यह फैसला लिया गया है कि हर सदर अनुमंडल में दो डीसीएलआर तैनात रहेंगे. विभाग के इस फैसले से लोगों को काफी सहूलियत मिल सकेगी.

इतने डीसीएलआर की होगी तैनाती

जानकारी के मुताबिक, बिहार के 101 अनुमंडलों में टोटल 139 डीसीएलआर की तैनाती की जाएगी. सभी 38 जिला मुख्यालय वाले सदर अनुमंडलों में दो-दो डीसीएलआर होंगे. सरकार की इस व्यवस्था से डीसीएलआर कार्यालय और कोर्ट दोनों जगह के पेंडिंग मामलों का निपटारा किया जा सकेगा. परिमार्जन, जमीन मापी, दाखिल-खारिज समेत अन्य जमीन से जुड़े विवाद का समाधान किया जा सकेगा.

अभी क्या झेलनी पड़ है परेशानी?

अभी की बात करें तो, डीसीएलआर कोर्ट जमीन से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है. इसके साथ ही परेशानी बड़े या फिर अधिक आबादी वाले अनुमंडलों में ज्यादा झेलना पड़ रहा है, जहां मामलों का दबाव ज्यादा है. इसके समाधान के लिए पहले दो-दो डीसीएलआर की तैनाती की जाएगी.

लोगों को कैसे मिल सकेगा फायदा?

सरकार के इस फैसले से लोगों को राहत मिल सकेगी. उन्हें जमीन से जुड़े मामलों के निपटारे के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. साथ ही समय पर समस्याओं के निपटारे से कानून-व्यवस्था में भी सुधार की संभावना जताई जा रही है. इतना ही नहीं, अगर कोई भी व्यक्ति अंचलाधिकारी के फैसले से संतुष्ट नहीं होता है तो वह डीसीएलआर कोर्ट में अपील भी कर सकता है. इस तरह से नई व्यवस्था से लोगों को फायदा हो सकेगा.

Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, CBI जांच वाली याचिका पर कहा- HC जाइए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >