बिहार सरकार अब घर तक पहुंचाएगी राशन, लाखों लोगों को मिलेगा फायदा, जिलों से मांगी गई लिस्ट

Bihar Government: बिहार के लाखों राशन कार्डधारियों को फायदा होने वाला है. राज्य सरकार नया नियम लाने वाली है, जिसके तहत लोगों के अब घर तक राशन पहुंचाया जाएगा. इस नये नियम से खासकर बुजुर्गों और गरीब परिवार को सहूलियत मिल सकेगी.

Bihar Government: बिहार के लाखों राशन कार्डधारियों के लिए सम्राट सरकार नया नियम लाने वाली है. इस नये नियम के लागू होने के बाद लोगों को डीलर की दुकान के बाहर लंबी लाइन में खड़ा होने से छुटकारा मिल सकेगा. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से नई व्यवस्था को लेकर प्लानिंग की जा रही है.

अलग-अलग जिलों से मांगी गई लिस्ट

जानकारी के मुताबिक, बिहार सरकार योग्य परिवारों के घर तक राशन पहुंचाने की प्लानिंग कर रही है. इससे राज्य के लाखों बुजुर्गों और गरीब परिवार को फायदा हो सकेगा. विभाग की ओर से राज्य के अलग-अलग जिलों से लिस्ट मांगी गई है. सरकारी आंकड़ों की माने तो, 80 साल या फिर इससे ज्यादा उम्र वाले राशन कार्डधारकों की संख्या लगभग 6 लाख 87 हजार के आस-पास है. इनके परिवार में 28 लाख के आस-पास कंज्यूमर हैं.

इन परिवारों को लिस्ट में किया जाएगा शामिल

ऐसे में बिहार सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है कि जो भी राशन कार्डधारी, जिनके परिवार में कोई भी सदस्य 80 साल से कम आयु का नहीं है, उनके घर तक राशन पहुंचाया जाएगा. जिलों से ऐसे परिवारों की लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया गया है. ऐसे परिवारों को घर बैठे उनके कोटे का अनाज दिया जाएगा. इसके लिए खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग एक्शन मोड में आ गया है.

शुरूआत में पायलट प्रोजेक्ट के तहत होगा लागू

जानकारी के मुताबिक, पहले इसे पायलट प्रोजेक्ट के तहत लागू किया जाएगा. शुरूआत में तीन जिलों में इसे शुरू किया जाएगा. इसके बाद व्यवस्था और इसके नतीजों को लेकर समीक्षा की जाएगी. अगर सब कुछ सही रहा तो इस नई योजना को पूरे बिहार में लागू किया जाएगा. इस तरह से बिहार सरकार की यह पहल बुजुर्गों और गरीब परिवारों के लिए खास मानी जा रही है.

Also Read: बिहार में जमीन दान करने वालों के नाम पर बनेंगे डिग्री कॉलेज, CM सम्राट ने किया ऐलान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >