बिहार: 15 दिन पहले हुई थी शादी, बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवती का शव

बिहार के भागलपुर में जोगसर थाना क्षेत्र स्थित मारवाड़ी पाठशाला के पास ठठेरी टोला के एक मकान में गुरुवार देर रात एक नवविवाहिता सोनाली कुमारी (27) ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी.

बिहार के भागलपुर में जोगसर थाना क्षेत्र स्थित मारवाड़ी पाठशाला के पास ठठेरी टोला के एक मकान में गुरुवार देर रात एक नवविवाहिता सोनाली कुमारी (27) ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी. जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों ने इसकी सूचना जोगसर पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने सामने कमरे का गेट तोड़ कर प्रवेश किया और फंदे पर लटकी महिला के शव को उतारा. घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे मृतका के माता-पिता भी घटना को लेकर काफी दुखी थे. इधर, पुलिस ने शव मायागंज अस्पताल भेज दिया, जहां आज सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जायेगा.

परिजनों ने बताया कि ठठेरी टोला के रहने वाले व्यवसायी नितिन कुमार साह की शादी 15 दिन पूर्व ही मुंगेर के हवेली खड़गपुर निवासी संजीव साह की बेटी सोनाली कुमारी से हुई थी. शादी के बाद सब कुछ ठीक था. गुरुवार रात सोनाली सहित पूरे परिवार ने एक साथ खाना खाया और सभी अपने कमरे में चले गये. कुछ देर बाद जब नितिन अपने कमरे का दरवाजा खटखटाने लगा, तो गेट नहीं खुला. खिड़की से देखने पर कमरे में पंखे में लगे दुपट्टे के फंदे से सोनाली को लटका हुआ पाया. सूचना परिवार के लोगों सहित रिश्तेदारों, सोनाली के परिवार के लोगों और पुलिस को दी.

Also Read: बिहार: मॉर्निंग वॉक के दौरान सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा घेरे में घुसा बाइक सवार, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

घटना की जानकारी मृतक महिला के परिजनों को भी दी गयी. इसके बाद हवेली खड़गपुर से पहुंच गए. सोनाली के माता-पिता और भाई के पहुंचने के बाद पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव को फंदे से उतारा. मामले में मृतका के पिता संजीव साह के फर्द बयान के आधार पर यूडी केस दर्ज करने की प्रक्रिया देर रात तक जारी रही. मामले में परिजनों के तरफ से अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >