बिहार में बाढ़ से 40 लाख से ज्यादा लोग खतरे में, 14 जिलों में स्थिति गंभीर, उफान पर नदियां

Bihar Flood Update: बिहार में बाढ़ की वजह से स्थिति इन दिनों गंभीर बनी हुई है. 14 जिलों में 40 लाख से भी ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं. दूसरी तरफ नदियों में उफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. कई नदियां अपने खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.

Bihar Flood Update: बिहार में गंगा, गंडक, कोसी समेत कई नदियां उफान पर हैं. खासकर नदी के किनारे और निचले हिस्से में रहे लोगों के लिए परेशानी बढ़ हुई है. अलग-अलग नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी की वजह से 14 जिलों में स्थिति गंभीर बनी हुई है. लेकिन प्रशासन की तरफ से राहत-बचाव कार्य लगातार जारी है. बाढ़ पीड़ितों के बीच फूड पैकेट्स बांटे जा रहे हैं.

ये 14 जिले हैं बाढ़ प्रभावित

जानकारी के मुताबिक, राज्य के 14 जिलों पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया और अरवल में लोगों की समस्या बनी हुई है. इन जिलों के 84 प्रखंडों में 514 ग्राम पंचायतों के लगभग 40.21 लाख जनसंख्या बाढ़ से प्रभावित हुई है.

गंगा-पुनपुन ने बढ़ाई टेंशन

पटना में पुनपुन नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी की वजह से परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. भागलपुर जिले की बात करें तो, सुल्तानगंज में 5 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है. गंगा का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है. इस बीच रेलवे प्रशासन भी हाई अलर्ट मोड में है. ट्रेनें 110 की जगह 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. इसके अलावा गंडक, कोसी समेत अन्य नदियां उफान पर हैं.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नदियों का जलस्राव

  • गंडक नदी (बाल्मीकिनगर बराज )- 9 सितंबर को 10:00 बजे गंडक बराज पर नदी का जलस्राव 86,000 क्यूसेक दर्ज किया गया और इसकी प्रवृति स्थिर है. 14 जुलाई को इस साल का अब तक का अधिक जलस्राव 2,24,000 क्यूसेक दर्ज किया गया था. -
  • कोसी नदी (वीरपुर बराज )- 9 सितंबर को 10:00 बजे कोसी बराज पर नदी का जलस्राव 1,48,200 क्यूसेक दर्ज किया गया और इसकी प्रवृति स्थिर है. 20 जुलाई को इस साल का अब तक का अधिकतम जलस्राव 2,55,425 क्यूसेक दर्ज किया गया था.
  • सोन नदी (इन्द्रपुरी बराज )- 9 सितंबर को 10:00 बजे इन्द्रपुरी बराज पर नदी का जलस्राव 80,785 क्यूसेक दर्ज किया गया और इसकी प्रवृति बढ़ने की है. दिनांक 2 सितंबर को इस साल का अब तक का अधिकतम जलस्राव 5,63,654 क्यूसेक दर्ज किया गया था.

NDRF-SDRF की टीमें तैनात

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए अलग-अलग जिलों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है. ये लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. साथ ही राहत-बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. सरकार की ओर से भी लगातार लोगों की सुविधा को लेकर एडवाइजरी जारी की जा रही है.

कहीं जलस्तर में कमी के बावजूद उफान

गंगा के जलस्तर में कमी के बावजूद नदी में भारी उफान बना हुआ है. पटना के गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 171 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया. पुनपुन नदी पटना के श्रीपालपुर में खतरे के निशान से 295 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है. जबकि मुंगेर और भागलपुर में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है.

Also Read: बिहार के इस जिले में 250 करोड़ खर्च कर बनाई जाएगी सड़क, 300 KM तक का इलाका होगा चकाचक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >