बिहार: नवादा में एसपी आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, वार्ड पार्षद समेत 3 लोग घायल

बिहार के नवादा में एसपी आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से पूरा शहर दहल गया. बताया जा रहा है कि घटना मंगर बीघा में संपत्ति विवाद को लेकर हुई है.

बिहार के नवादा में एसपी आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से पूरा शहर दहल गया. बताया जा रहा है कि घटना मंगर बीघा में संपत्ति विवाद को लेकर हुई है. इसमें बड़े भाई ने छोटे भाई के साथ मारपीट की घटना और फायरिंग किया. बड़े भाई के द्वारा की गयी ताबड़तोड़ फायरिंग में वार्ड 6 की वार्ड पार्षद सुषमा देवी, पति सुरेंद्र कुमार और बेटा धर्मवीर बुरी तरह से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इसके बाद डायल 112 तुरंत मौके पर पहुंच गयी. पुलिस ने सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

पुलिस ने रायफल और गोली किया बरामद

बताया जा रहा है कि जहां ये फायरिंग की घटना हुई है, वो स्थान एसएसपी आवास से काफी पास है. ऐसे में घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस एक्शन में आ गयी. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के लोगों को चोट आयी है. पीड़ित परिवार ने मंगर बीघा के निवासी कृष्णा यादव पर पूरे परिवार से मारपीट और फायरिंग करने का आरोप भी लगाया. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कृ्ष्णा यादव के यहां छापेमारी की है. इसमें दो रायफल और कई गोली बरामद हुई है. मामले की स्थानीय पुलिस जांच कर रही है.

Also Read: बिहार: बेगूसराय में उद्योगपति के घर ED और आयकर विभाग की छापेमारी, सुबह छह बजे ही पहुंच गयी टीम
पुलिस पर भी मारपीट का आरोप

घटना के बारे में जानकारी देते हुए घायल वार्ड पार्षद के पति सुरेंद्र कुमार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है. उसने बताया कि ये मंगर बीधा का मामला है. जमीन विवाद में पूरे परिवार के साथ मारपीट की गयी थी. घायल होने के बाद पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गयी. मगर, पुलिस ने भी पहुंचकर पहले हमारे साथ ही मारपीट शुरू कर दी. पूरे मामले में आरोपियों की तरफ से चार राउंड गोली फायर की गयी थी. इसमें पूरा परिवार घायल हो गया. मामले में लिखित शिकायत थाने में दिया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >