बिहार में 1.30 लाख करोड़ के निवेश की तैयारी, इन 6 कंपनियों के नाम आए सामने, मिलेगा बंपर रोजगार

Bihar Electricity Investment: बिहार में ऊर्जा के क्षेत्र में 1.30 लाख करोड़ के निवेश की प्लानिंग है. जानकारी के मुताबिक, 7 कंपनियों ने रुचि दिखाई है. इससे बिहार में ऊर्जा के क्षेत्र में खास बदलाव देखने के लिए मिल सकता है. साथ ही रोजगार को भी बढ़ावा मिल सकेगा.

पटना से आशुतोष दीक्षित की रिपोर्ट

Bihar Electricity Investment: बिहार के ऊर्जा क्षेत्र में निवेश को लेकर नया अपडेट है. क्रिलोस्कर ब्रदर लिमिटेड, हिंदुस्तान पावर एक्सचेंज, इंडियन एनर्जी एक्सचेंज समेत करीब 6 कंपनियों ने राज्य में निवेश करने के लिए रुचि जाहिर की है. अगले चरण की बातचीत भी जल्द होने की उम्मीद है.

अगले 5 सालों में निवेश की प्लानिंग

बताया जा रहा है कि अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द राज्य में सौर और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. सरकार ने बिहार में बिजली क्षेत्र में पांच साल में 1.30 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है. इतने बड़े निवेश से आने वाले दिनों में न सिर्फ बिजली क्षेत्र का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा, बल्कि बड़ी संख्या में रोजगार के साधन भी मुहैया होंगे.

बिहार सरकार का लक्ष्य

बिहार सरकार ने साल 2030 तक 24 हजार मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी और 6 गीगावॉट घंटे स्टोरेज का लक्ष्य रखा है. इसके लिए बड़े निवेश की जरूरत है. अभी तक जो ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है उसके तहत बिहार में अगले पांच सालों में बिजली क्षेत्र में 1,33,541 करोड़ रुपये का निवेश लाने की योजना है.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कहां-कहां कितना किया जाएगा खर्च?

इसमें बिजली उत्पादन पर 32,679 करोड़, ट्रांसमिशन पर 24,603 करोड़, वितरण पर 25,909 करोड़ और रखरखाव पर 2,370 करोड़ रुपये खर्च किए जायेंगे. इतनी भारी भरकम राशि जुटाने के लिए ऊर्जा विभाग ने भी पूरी ताकत झोंक दी है. सरकार ने निवेश, औद्योगिक विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 तैयार किया है.

निवेशकों से हुई बातचीत

इसी साल छह और सात अगस्त को नई दिल्ली में सीआईआई की ओर से आयोजित कॉन्फ्रेंस 6 अगस्त को भुवनेश्वर और 10 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ऊर्जा मंत्री, ऊर्जा सचिव और अन्य अधिकारियों की निवेशकों से बात हो चुकी है. इसी का नतीजा है कि तीन बड़ी कंपनियों के साथ ही कुछ और बड़े निवेशकों ने भी बिहार में अपार संभावनाओं को देखते हुए निवेश के लिए कदम आगे बढ़ाया है.

घाटे से मुनाफे की ओर बढ़ रहीं बिजली कंपनियां

राज्य के बिजली क्षेत्र में तेजी से बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं. जिसका फायदा भी निवेशकों को गिनाया गया है. प्रति महीने 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने के बावजूद बिहार की बिजली वितरण कंपनियों की वित्तीय स्थिति तेजी से सुधरी है. साल 2022 में 2,218 करोड़ रुपये के घाटे की तुलना में 2026 में 2,375 करोड़ रुपये का अस्थायी लाभ दर्ज किया गया है. राज्य सरकार मुफ्त बिजली देने पर भी हर साल करीब 2300 करोड़ रुपये खर्च कर रही है.

Also Read: बिहार के 17 जिलों में आज बिगड़ा रहेगा मौसम, अगले 72 घंटों तक आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >