Bihar Vidhan Sabha Election LIVE Update: सीएम नीतीश आज पांच जनसभाओं को करेंगे संबोधित, CM योगी की रैली रक्सौल और सीतामढ़ी में

Bihar vidhan sabha election 2020, PM modi rally LIVE Update : बिहार चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार प्रसार आज थम जाएगा. दूसरे चरण में राज्य के 94 सीटों पर वोटिंग है. एक ओर जहां एनडीए (BJP+JDU+HAM+VIP) के कई मंत्रियों की साख दांव पर है, वहीं राजद (RJD News) के नेता तेजस्वी और तेजप्रताप (Tejashwi and Tej Pratap) के किस्मत का फैसला भी इसी चरण के चुनाव में होगा. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन होने के कारण आज सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. पीएम मोदी (PM Modi Rally in bihar) आज बिहार में रैली कर रहे हैं. बिहार चुनाव से जुड़े हर लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

Live Updates
2:11 PM. 2 Nov 20 8:41 AM. 2 Nov

आज मैदान में उतरेंगे भाजपा के कई दिग्गज

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी समेत तमाम दिग्गज नेता साेमवार को प्रचार में पूरी ताकत लगायेंगे. इनकी अलग-अलग स्थानों पर जनसभाएं हाेंगी. साथ ही रोड शो भी होंगे.

3:12 AM. 2 Nov 20 9:42 PM. 1 Nov

सीएम नीतीश की पहली सभा कल मधेपुरा में

निश्चय संवाद कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को मधेपुरा और सुपौल जिला के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पांच जनसभाओं को संबोधित करेंगे. सीएम की पहली सभा मधेपुरा जिला अंतर्गत आलमनगर के पानी टंकी मैदान, आलमनगर, प्रखंड-आलमनगर, दूसरी सभा बिहारीगंज के एसबीजेएस उच्च विद्यालय का मैदान, उदाकिशुनगंज, प्रखंड-उदाकिशुनगंज में होगी. वहीं तीसरी सभा सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज (अजा) में आरकेबीए उच्च विद्यालय का मैदान, त्रिवेणीगंज, प्रखंड-त्रिवेणीगंज में होगी. चौथी सभा पिपरा के कोशी प्रोजेक्ट मैदान, महा बाजार प्रखंड-पिपरा में तो पांचवी सभा को निर्मली के हरावत उच्च विद्यालय का मैदान, गणपतगंज, प्रखंड-राघोपुर में संबोधित करेंगे. इस दौरान पार्टी नेताओं को कोरोना को लेकर जरूरी गाइडलाइन का हर हाल में पालन करने का निर्देश दिया गया है.

3:12 AM. 2 Nov 20 9:42 PM. 1 Nov

मतदान में किसी से डरने की जरूरत नहीं : एसएसपी

दूसरे चरण के तहत रविवार की शाम से चुनाव प्रचार का शोर थमते ही पुलिस पूरी तरह से चौकन्नी हो गयी. रविवार की शाम एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा व अर्द्धसैनिक बल के नोडल पदाधिकारियों ने शहर के कई छोटे-बड़े पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया. पदाधिकारियों की टीम ने बूथों का सुरक्षा व्यवस्था सहित कई मूलभूत सुविधाओं की जांच की. एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि मतदान में किसी से डरने की जरूरत नहीं.

3:12 AM. 2 Nov 20 9:42 PM. 1 Nov

भाड़ा 120 रुपये से अधिक आता है, तब ऊपर का किराया ही देना होगा वोटर को

टैक्सी सर्विस देने वाली कंपनी उबर पटना सिटी में 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले सीनियर सिटीजन और दिव्यांग मतदाताओं को कुछ शर्त के साथ मुफ्त में अपने घर से पोलिंग स्टेशन तथा लाने- ले जाने की सुविधा देगी. बिहार विधान सभा चुनाव में पहली बार ऐसा हो रहा है. अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि घर से पोलिंग बूथ तक आने या जाने का किराया 120 रुपये आता है तो वोटर को एक भी पैसा नहीं देना होगा. यदि भाड़ा 120 रुपये से अधिक आता है तो वोटर को 120 रुपये काटकर बाकी का भुगतान करना होगा.

3:12 AM. 2 Nov 20 9:42 PM. 1 Nov

महागठबंधन कार्यकर्ता के खिलाफ लगाया आरोप

एनडीए कार्यकर्ता मोहन कुमार दुबे ने एसपी से जान-माल बचाने की गुहार लगायी है. एनडीए कार्यकर्ता ने एसपी को आवेदन देकर महागठबंधन कार्यकर्ता के खिलाफ यह आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन के मोहन कुमार दूबे एनडीए के कार्यकर्ता हैं. चुनाव के दरम्यान मोहन कुमार दुबे एनडीए के पक्ष में बढ़-चढ़कर चुनाव प्रचार में लगे हुए थे. सोशल मीडिया पर महागठबंधन के खिलाफ लिखने को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने फोन पर धमकी दी.

9:46 PM. 1 Nov 20 4:16 PM. 1 Nov

पीएम मोदी के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

पीएम मोदी ने आज बिहार में चार रैलियां की और कांग्रेस सहित विपक्ष पर कर वार किए. कांग्रेस ने इस पर पलटवार किया. कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि माननीय. मोदी जी, 2015 चुनाव में नीतीश कुमार जी को ’18वीं सदी की मानसिकता वाला’ बता गए थे. आज उन्हें छपरा में ‘डबल इंजन’ बता रहे. सच ये है कि ये ‘डबल धोखे’ की सरकार है. एक ‘जुमलेबाज’ और एक ‘धोखेबाज’, बिहार की जनता करेगी दोनों का इलाज!#बोले_बिहार_बदलें_सरकार.

मुख्य बातें

Bihar vidhan sabha election 2020, PM modi rally LIVE Update : बिहार चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार प्रसार आज थम जाएगा. दूसरे चरण में राज्य के 94 सीटों पर वोटिंग है. एक ओर जहां एनडीए (BJP+JDU+HAM+VIP) के कई मंत्रियों की साख दांव पर है, वहीं राजद (RJD News) के नेता तेजस्वी और तेजप्रताप (Tejashwi and Tej Pratap) के किस्मत का फैसला भी इसी चरण के चुनाव में होगा. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन होने के कारण आज सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. पीएम मोदी (PM Modi Rally in bihar) आज बिहार में रैली कर रहे हैं. बिहार चुनाव से जुड़े हर लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >