झारखंड सरकार ने सजायाफ्ता लालू प्रसाद को आइसोलेशन के बहाने पहुंचा दिया आलीशान बंगले में : सुशील मोदी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जमकर निशाना साधा है. उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में कहा है कि एक हजार करोड़ के चारा घोटाला के चार मामलों में लालू प्रसाद को जेल की सजा हुई, लेकिन झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने उन्हें इलाज के नाम पर पहले रिम्स में और फिर आइसोलेशन के बहाने आलीशान बंगले में पहुंचा दिया. भ्रष्टाचार का दोषसिद्ध अपराधी यदि राजनीतिक रसूख के बल पर जेल बंदी के बजाय राजकीय अतिथि जैसी पांच सितारा सुविधाएं पा रहा है, तो इस पर सीबीआई को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए.

राजद प्रमुख पर हमला जारी रखते हुए सुशील मोदी ने आगे कहा कि सजायाफ्ता लालू प्रसाद से मिलने रोजाना दर्जन-भर लोग उनके बंगले पर पहुंच रहे हैं. बिहार में चुनाव लड़ने के इच्छुक 200 से ज्यादा लोग रांची जाकर उन्हें बायोडेटा दे चुके हैं. यदि झारखंड सरकार जेल मैन्युअल की धज्जियां उड़ा कर लालू प्रसाद को जेल से पार्टी चलाने और टिकट बांटने में राजनीतिक भूमिका निभाने का मौका दे रही है, तो हम चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की अपील करेंगे.

Also Read: Bihar Election 2020: बिहार में अकेले दम पर सरकार बनाने की ताकत किसी दल में नहीं, नीतीश हमारे नेता- सुशील मोदी

Upload By Samir Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >