Bihar Election First Phase Voting LIVE Updates: बिहार में कोरोना पर भारी पड़ी वोट की चोट, पहले चरण में 71 सीटों पर उम्मीद से ज्यादा वोट

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, First Phase Voting Live Updates - 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा के लिए बुधवार को पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ. कोरोना काल में देश में हो रहे पहले विधानसभा चुनाव में 54.01 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले, जो 2015 के विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत (54.75%) के लगभग बराबर है. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार को पटना जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान आम तौर पर शांतिपूर्ण रहा.

Live Updates
8:41 PM. 28 Oct 20 8:41 PM. 28 Oct

पहले चरण की 55 सीटों पर महागठबंधन का जीत का दावा

महागठबंधन ने दावा किया है कि पहले चरण की 71 सीटों में 55 सीटें उसे हासिल होंगी. उन्होंने अपने इस आकलन को पूरी तरह जमीनी बताया है. महागठबंधन के प्रवक्ता मनोज झा ने दावा कि महागठबंधन के समर्थन में मतदाताओं ने रोजगार व समान काम-समान वेतन आदि जमीनी मुद्दों पर वोटिंग की है. महागठबंधन बड़ी आसानी से सरकार बनाने जा रहा है. उन्होंने यह बातें महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहीं हैं.

8:41 PM. 28 Oct 20 8:41 PM. 28 Oct

पहले चरण का मतदान संपन्न

कोरोना महामारी के दौरान देश और दुनिया के सबसे बड़े चुनाव का आगाज बिहार में हो चुका है. बुधवार को विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदाताओं के उत्साह के आगे कोरोना का डर फीका पड़ गया. इस चरण में करीब 54 फीसदी वोटिंग हुई. चुनाव को लेकर यह संशय था कि कोरोना काल में लोग घर से निकलेंगे या नहीं. पहले चरण की वोटिंग को लेकर मतदाताओं का उत्साह यह बताता है कि बिहार राजनीतिक रूप से जागरूक प्रदेश है. पहले चरण में पटना जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों सहित 16 जिलों के 71 विधानसभा सीटों पर मतदाताओं ने वोट डाले.

8:41 PM. 28 Oct 20 8:41 PM. 28 Oct

Election Commission: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेस LIVE

8:41 PM. 28 Oct 20 8:41 PM. 28 Oct

पटना जिले में पांच बजे तक 50 फीसदी से अधिक मतदान

बिहार विधान सभा चुनाव के पहले चरण में पटना जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों मोकामा, बाढ़, बिक्रम, मसौढ़ी व पालीगंज में मतदान शांतिपूर्ण रहा. कहीं भी कोई हिंसक घटना नहीं हुई. जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में पांच बजे शाम तक 50 फीसदी से अधिक मतदान हुआ. मोकामा में 51 फीसदी, बाढ़ में 52.02 फीसदी और बिक्रम में 53.33 फीसदी मतदान हुआ. जबकि तीन बजे तक पटना जिले में ओवरऑल सभी पांचों विधानसभा में 45.77 फीसदी मतदान हुआ.

8:41 PM. 28 Oct 20 8:41 PM. 28 Oct

पहले चरण में शाम 5 बजे तक 51.91 फीसदी मतदान

8:41 PM. 28 Oct 20 8:41 PM. 28 Oct

रामगढ़ में हंगामा-मारपीट

भभूआ के रामगढ़ के एक बूथ पर दो प्रत्‍याशियों के समर्थक मतदान के दौरान आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते हाथ-पैर और लाठी-डंडे चलने लगे. मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों के जवानों ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट कर रहे कार्यकर्ताओं को दौड़ा लिया.

8:41 PM. 28 Oct 20 8:41 PM. 28 Oct

चार सीटों पर मतदान खत्म

बिहार चुनाव आयोग ने उन चार सीटों पर चुनाव समाप्त करवा लिया जहां पोलिंग स्टेशन के सुरक्षा को लेकर खतरा बताया गया था. वो सीटें हैं चैनपुर , नवीननगर, कुटुम्बा (सुरक्षित) और रफीगंज विधानसभा सीट. इन सभी सीटों पर सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान किया गया. इस दौरान वोटर्स में काफी उत्साह दिखा और सभी ने बढ़चढ़ कर मतदान किया. अभी तक पहले चरण के मतदान के दौरान कोई बड़ी घटना नहीं घटी.। सभी सीटों पर मतदाता शांति पूर्वक मतदान कर रहे है.

8:41 PM. 28 Oct 20 8:41 PM. 28 Oct

गया में बायो मेडिकल कलेक्शन टीम रवाना

8:41 PM. 28 Oct 20 8:41 PM. 28 Oct

बिहार चुनाव के लेकर शशि थरूर का ट्वीट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने एक ट्वीट किया है. तीन चरणों में हो रहे चुनाव की शुरुआत के साथ थरूर ने कुछ महीने पहले कोरोनावायरस लॉकडाउन के दौरान सैंकड़ों मील की पैदल यात्रा करने वाले प्रवासी मजदूरों को याद किया है. थरूर ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘वो तेरी आंख के आंसू वो तेरे पाँव के छाले तुझे सब याद है ना? आज वोट डालने वाले!’

8:41 PM. 28 Oct 20 8:41 PM. 28 Oct

Poll percentage: 3 बजे तक 46.29% वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 71 में से चार सीटों पर वोटिंग खत्म हो चुकी है. दोपहर 3 बजे तक 46.29% वोटिंग हो चुकी है. इन 71 सीटों पर 2015 में 55.11% और 2010 में 50.67% वोटिंग हुई थी. वहीं, 26 सीटों पर शाम 4 बजे तक, 5 सीटों पर 5 बजे तक, बाकी 36 सीटों पर 6 बजे तक मतदान होगा.

8:41 PM. 28 Oct 20 8:41 PM. 28 Oct

महागठबंधन के उम्मीदवार पर हमला

गया जिले के टेकारी विधानसभा में महागठबंधन के उम्मीदवार पर हमला होने की खबर मिली है. उम्मीदवार के गाड़ी का शीशा तोड़ा गया है. वहीं उम्मीदवार का आरोप है कि दो राउंड फायरिंग भी की गई है.

2:57 PM. 28 Oct 20 2:57 PM. 28 Oct

इन चार सीटों पर तीन बजे तक मतदान

कुर्था, जहानाबाद, घोसी, मखदुमपुर पर वोटिंग शाम तीन बजे तक हुई. इन सीटों पर मतदान की समयसीमा खत्म हो चुकी है.

2:57 PM. 28 Oct 20 2:57 PM. 28 Oct

बांका में निर्दलीय प्रत्याशी अंजनी कुमार गिरफ्तार 

बांका के अमरपुर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी अंजनी कुमार को गिरफ्तार करने की खबर है. उन्हें बल्लीकित्ता बूथ से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि प्रत्याशी मतदाताओं को भय और प्रलोभन दे रहे थे.

2:57 PM. 28 Oct 20 2:57 PM. 28 Oct

मंत्री प्रेम कुमार पर आचार संहिता उल्लंघन का केस 

बिहार सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता प्रेम कुमार पर गया में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है. प्रेम कुमार ने गया में पार्टी चिन्ह का मास्क लगाकर वोट डाला था.

1:24 PM. 28 Oct 20 1:24 PM. 28 Oct

Poll percentage: एक बजे तक 25.38 फीसदी मतदान

बिहार में दोपहर एक बजे तक 25.38 फीसदी मतदान हो गया है. दिन बढ़ने के साथ ही 71 विधानसभा सीटों पर तेजी से मतदान की गति बढ़ रही है. पोलिंग बूथ पर लगातार लोगों की लाइन बढ़ती जा रही है. चुनाव आयोग की ओर से शाम 6.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी.

Mokama – 32.30

Barh – 28.17

Masaurhi – 36.35

Paliganj – 38.40

Bikram – 37.75

Patna Total- 34.74

1:24 PM. 28 Oct 20 1:24 PM. 28 Oct

राजद विधायक को लोगों ने खदेड़ा

भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के छीनेगांव मतदान केंद्र पर गए राजद के निवर्तमान विधायक और महागठबंधन उम्मीदवार सरोज यादव को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा कर विधायक को खदेड़ दिया. इस दौरान पथराव किए जाने की भी सूचना है. पथराव में विधायक की गाड़ी का शीशा पीछे से क्षतिग्रस्त हो गया है.

1:24 PM. 28 Oct 20 1:24 PM. 28 Oct

पटना के इस बूथ पर वोट बहिष्कार

पटना जिले के पालीगंज विधानसभा के मेरा-पतौना पंचायत के बहेरिया निरखपुर गांव स्थित बूथ संख्या 236 पर ग्रामीणों ने वोट बहिष्कार कर रखा है. खबर लिखे जाने तक सुबह से एक भी वोट कास्ट नही हो सका है. यहां के ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद कर वोट का बहिष्कार कर रखा है.

1:24 PM. 28 Oct 20 1:24 PM. 28 Oct

NDA या महागठबंधन…कौन मारेगा बाजी?

पहले चरण की 71 सीटों पर हो रहे चुनाव में जदयू 71 में से 35 सीटों पर चुनाव लड़ रही जबकि उसकी सहयोगी भाजपा 29 सीटों पर चुनावी समर में है. विपक्षी राजद 42 सीटों पर और कांग्रेस 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी 41 सीटों पर चुनाव लड़ रही है जिसमें से 35 सीटें वैसी हैं जहां से जदयू चुनाव लड़ रही है. 10 नवंबरों को नतीजों में साफ हो जाएगा कि बिहार की जनता नीतीश कुमार पर एक बार फिर से विश्वास जताएगी या फिर किसी अन्य विकल्प को मौका देगी.

1:24 PM. 28 Oct 20 1:24 PM. 28 Oct

Rohtas Vidhan sabha: रोहतास की 7 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी

रोहतास जिले में की सात विधानसभा सीटों पर बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया जारी है. कई जगह सुबह 7 बजे से ही वोटरों की लाइन लगी है. सभी सातों विधानसभा सीटों पर महागठबंधन व एनडीए में वैसे तो मुकाबला सीधा माना जा रहा है. लेकिन दो-तीन सीटों पर लोजपा के प्रत्याशियों ने दोनों गठबंधनों के लिए राहें काफी मुश्किल कर दी है.

1:24 PM. 28 Oct 20 1:24 PM. 28 Oct

कृषि मंत्री पर केस दर्ज करने का आदेश

गया शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सह कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश एसएसपी राजीव मिश्रा ने संबंधित मजिस्ट्रेट को दिया है.

Gaya Bihar Election 1st Phase Voting : भाजपा प्रत्याशी सह कृषि मंत्री पर केस दर्ज करने का आदेश, पार्टी निशान वाले मास्क पहन पहुंचे थे वोट देने

1:24 PM. 28 Oct 20 1:24 PM. 28 Oct

11 बजे तक 18.48 फीसदी हुआ मतदान

पहले चरण के शुरुआती घंटे में मतदाताओं ने दिखाया उत्साह, 11 बजे तक 18.48 फीसदी हुआ मतदान

1:24 PM. 28 Oct 20 1:24 PM. 28 Oct

PM modi Rally in Bihar: दरभंगा से पीएम मोदी LIVE

1:24 PM. 28 Oct 20 1:24 PM. 28 Oct

कोरोना के डर से जीता बिहार

बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान में वोटरों में गजब उत्साह देखने को मिला रहा है. सुबह से ही पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिख रही हैं. वोटर मास्क और ग्लब्स के साथ सामजिक दूरी का पालन कर रहे हैं. बूथ में प्रवेश के पहले वोटरों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है. हालांकि कुछ बूथों पर कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन भी हो रहा है.

1:24 PM. 28 Oct 20 1:24 PM. 28 Oct

16 से अधिक प्रत्याशी वाली सीटों पर दो-दो बैलेट यूनिट

16 से अधिक प्रत्याशी वाले सीटों पर दो-दो बैलेट यूनिट की व्यवस्था की गई है. पहले चरण में 41 हजार 689 बैलेट यूनिट का उपयोग किया जाएगा. सभी बूथों पर वीवीपैट की व्यवस्था की गई है. कोरोना संक्रमित या मानक से अधिक तापमान वाले मतदाता निर्धारित समय के अंतिम घंटे में मतदान करेंगे.

1:24 PM. 28 Oct 20 1:24 PM. 28 Oct

बीजेपी नेता डॉ.प्रेम कुमार पर होगा FIR दर्ज

बीजेपी नेता डॉ.प्रेम कुमार ने गया में पार्टी चिन्ह का मास्क लगाकर वोट डाला. जानकारी के मुताबिक, निर्वाचन आयोग ने डीएम को निर्देश दिया है कि आदर्श आचार संहित उल्लंघन का मामला दर्ज कराएं.

1:24 PM. 28 Oct 20 1:24 PM. 28 Oct

10 बजे तक 7.35 मतदान

बिहार चुनाव के पहले चरण को लेकर बड़ी जानकारी सामने आयी है. बिहार में वोटिंग के पहले 3 घंटे में सिर्फ 7.35 फीसदी मतदान हुआ है. कोरोना काल में लोग घरों से निकल रहे हैं. कई जगह बूथों पर लंबी कतार की खबर है. प्रधानमंत्री, राहुल गांधी, नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव समेत कई बड़े नेता ज्यादा से ज्यादा वोट देने की अपील कर रहे हैं.

10:03 AM. 28 Oct 20 10:03 AM. 28 Oct

BJP उम्मीदवार श्रेयसी सिंह ने किया मतदान

10:03 AM. 28 Oct 20 10:03 AM. 28 Oct

कंट्रोल रूम में बैठ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

9:49 AM. 28 Oct 20 9:49 AM. 28 Oct

नौ बजे तक 6.74 प्रतिशत मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान आज किया जा रहा है. सुबह सात बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई और 9 बजे तक कुल 6.74 प्रतिशत मतदान हुआ है. सबसे ज्यादा मतदान 11 फीसदी औरंगबाद में हुआ है.

9:49 AM. 28 Oct 20 9:49 AM. 28 Oct

अभी तक सभी जगहों पर शांतिपूर्ण मतदान

एडीजी, मुख्यालय जितेंद कुमार ने कहा कि अभी तक सभी जगहों पर शांतिपूर्ण मतदान, कहीं से कोई शिकायत नहीं आई है.

9:49 AM. 28 Oct 20 9:49 AM. 28 Oct

साइकिल से वोट देने के लिए पहुंचे मंत्री प्रेम कुमार

गया टाउन के पांच बार के भाजपा विधायक और मौजूदा बिहार सरकार में कृषि मंत्री साइकिल से वोट देने के लिए पहुंचे.

9:49 AM. 28 Oct 20 9:49 AM. 28 Oct

पहले चरण में सुबह आठ बजे तक 5% मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान आज किया जा रहा है. सुबह सात बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई और 16 जिलों की कुल 71 विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की लंबी लाइन दिखाई दे रही रही है. सुबह आठ बजे तक 5 फीसदी मतदान हुआ है.

9:49 AM. 28 Oct 20 9:49 AM. 28 Oct

यहां पड़े इतने वोट

पटना जिले में प्राथमिक विद्यालय मोतीपुर नौबतपुर बूथ संख्या 232 पर 8.11 बजे 71 वोट पड़ा. बूथ संख्या 233 पर 60 वोट गिरा. मध्य विद्यालय दरियापुर में बीजेपी उम्मीदवार अतुल शर्मा ने वोट दिया. 8.25 बजे बूथ संख्या 262 पर 85, 263 a पर 75 और 263 पर 84 वोट गिरा.

9:49 AM. 28 Oct 20 9:49 AM. 28 Oct

CM Nitish kumar News: वोट को लेकर सीएम नीतीश ने की अपील

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज 71 सीटों पर मतदान है. यदि आप इन क्षेत्रों के मतदाता हैं तो कृपया वोट के लिए समय जरूर निकालिए. आपका एक वोट बिहार में विकास की रफ्तार को जारी रखते हुए इसे एक विकसित प्रदेश बना सकता है.

Bihar 1st Phase Election: पहले चरण के लिए 71 सीटों पर मतदान जारी, जानिए बिहार में क्या है आज कोरोना की स्थिति

9:49 AM. 28 Oct 20 9:49 AM. 28 Oct

पीठासीन पदाधिकारी बेहोश

शेखपुरा के हथियावां मीडिल स्कूल बूथ पर पीठासीन पदाधिकारी बेहोश हो गए. उनका सदर अस्पताल में इलाज जारी. इधर, शेखपुरा विधानसभा के बूथ संख्या 154 पर मतदान कर्मियों पर मतदान बाधित करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणो ने हंगामा किया.

8:41 AM. 28 Oct 20 8:41 AM. 28 Oct

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर महागठबंधन के लिए वोट देने की अपील की है.

8:41 AM. 28 Oct 20 8:41 AM. 28 Oct

Bihar CoronaVirus: कोरोना संकट में बदला मतदान केंद्रों का अंदाज

पहले चरण का मतदान जारी है. कहीं से कोई बड़ी गड़बड़ी की खबर सामने नहीं आई है. मतदान केंद्रों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ख्याल रखा जा रहा है. थर्मो स्कैनर से स्कैन और हाथ सेनेटाइज करने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है. देखें तस्वीरें

8:41 AM. 28 Oct 20 8:41 AM. 28 Oct

Buxur DM ने किया मतदान

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, बक्सर ने मतदान किया एवं बक्सर जिला के मतदाताओं से मतदान करने की अपील भी की.

Bihar 1st Phase Election: पहले चरण के लिए 71 सीटों पर मतदान जारी, जानिए बिहार में क्या है आज कोरोना की स्थिति

8:41 AM. 28 Oct 20 8:41 AM. 28 Oct

Buxur: बक्सर जिले में मतदान शुरू

Bihar 1st Phase Election: पहले चरण के लिए 71 सीटों पर मतदान जारी, जानिए बिहार में क्या है आज कोरोना की स्थिति

8:41 AM. 28 Oct 20 8:41 AM. 28 Oct

Arrah Vidhan sabha: आरा मतदान केंद्र का नजारा

Bihar Election 2020, LIVE Update : पहले चरण के लिये 71 सीटों पर आज मतदान, 1,066 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

8:01 AM. 28 Oct 20 8:01 AM. 28 Oct

PM Modi tweet: पीएम मोदी बोले- पहले मतदान, फिर जलपान

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार चुनाव को लेकर ट्वीट किया है. उन्होंने लोगों से वोट देने की अपील की है.

8:00 AM. 28 Oct 20 8:00 AM. 28 Oct

पटना डीएम जायजा लेने के लिए निकले

8:00 AM. 28 Oct 20 8:00 AM. 28 Oct

कई जगह तकनीकी गड़बड़ी

बिक्रम बूथ नंबर 152 नंबर पर तकनीकी गड़बड़ी, बाढ के बूथ संख्या 39 में एक ईवीएम बदला गया.आ गई थी तकनीकी गड़बड़ी.

8:00 AM. 28 Oct 20 8:00 AM. 28 Oct

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह वोट देने पहुंचे

लखीसराय के बड़हिया के मतदान केंद्र संख्या 33 पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मतदान करने पहुंचे. लेकिन, यहां मतदान से पहले ही ईवीएम में गड़बड़ हो गई. हालांकि, बाद में उसे सुधार लिया गया. गिरिराज सिंह ने कहा कि महागठबंधन के नेता विकास पर चर्चा करने से भाग रहे हैं, वो लोग चाहते ही नहीं हैं विकास की चर्चा जाए. उन्होंने अपने पोस्टर से अपने माता-पिता को हटा दिया ताकि 15 साल पुरानी तस्वीर सामने ना आए.

8:00 AM. 28 Oct 20 8:00 AM. 28 Oct

BJP ने की वोट देने की अपील

8:00 AM. 28 Oct 20 8:00 AM. 28 Oct

Chirag Paswan News: चिराग पासवान ने की वोट की अपील, सीएम नीतीश पर साधा निशाना

लोजपा (LJP) प्रमुख चिराग पासवान ने बिहारवासियों से वोट करने की अपील की है साथ अपने कई ट्वीट में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है.

8:00 AM. 28 Oct 20 8:00 AM. 28 Oct

Tejashwi yadav News: तेजस्वी ने की वोट देने की अपील

आज सुबह नेता प्रतिपक्ष और महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार घोषित तेजस्वी यादव ने लोगों से वोट देने की अपील की है.

8:00 AM. 28 Oct 20 8:00 AM. 28 Oct

औरंगाबाद में दो आईईडी बरामद

बिहार के औरंगाबाद में मतदान शुरू हो चुका है. इधर, सीआरपीएफ ने डिबरा इलाके से दो आईईडी बरामद किया है.

8:00 AM. 28 Oct 20 8:00 AM. 28 Oct

पहले चरण के चुनाव की खास बातें

पहले चरण की 71 विधानसभा सीटों के लिए आज वोटिंग हो रही है. इसमें 2.14 करोड़ से ज्‍यादा मतदाता 1066 प्रत्‍याशियों (पुरुष 952, महिला प्रत्‍याशी 114) के भाग्‍य का फैसला करेंगे.

  • सर्वाधिक उम्‍मीदवार वाली सीट: गया टाउन – 27 प्रत्‍याशी

  • सबसे कम उम्मीदवार वाली सीट: कटोरिया – 5 प्रत्‍याशी

  • क्षेत्रफल में सबसे बड़ी विधानसभा: चेनारी

  • सर्वाधिक वोटर वाली विधानसभा: हिसुआ

8:00 AM. 28 Oct 20 8:00 AM. 28 Oct

16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान शुरू

पहले चरण में 16 जिलों की 71 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू हो गई है. कोरोना संकट के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर कुछ अलग व्यवस्था की गई है. पटना के पांच विधानसभा क्षेत्रों में आज वोटिंग हो रही है. मतदान केंद्रों पर काफी कम लोग पहुंचे हैं. वहीं बक्सर, भोजपुर,अरवल औऱ जहानाबाद में मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है. ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान केंद्रो पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हए हैं.

Gaya Bihar Election 1st Phase Voting, Live Updates: गया, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, नवादा की 36 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू, लोगों में उत्साह

6:57 AM. 28 Oct 20 6:57 AM. 28 Oct

पहले चरण में पटना की इन सीटों पर वोटिंग

बिहार की राजधानी पटना की बात करें तो यहां पहले चरण में मोकामा, बाढ़, मसौढ़ी, पालीगंज और बिक्रम में वोटिंग होनी है. कोरोना संकट में होने वाले चुनाव को देखते हुए आयोग ने वोटिंग का समय बढ़ाया है. सुबह 7 से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी.

मोकामा- राजीव लोचन (जदयू), अनंत सिंह (राजद), सुरेश सिंह निषाद (लोजपा)

बाढ़- ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू (भाजपा), सत्येंद्र बहादुर (कांग्रेस)

मसौढ़ी (एससी)- नूतन पासवान (जदयू), रेखा देवी (राजद), परशुराम कुमार (लोजपा)

पालीगंज- जयवर्धन यादव (जदयू), संदीप सौरभ (भाकपा माले), उषा विद्यार्थी (लोजपा)

बिक्रम- अतुल कुमार (भाजपा), सिद्धार्थ (कांग्रेस)

Posted By: Utpal kant

मुख्य बातें

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, First Phase Voting Live Updates – 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा के लिए बुधवार को पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ. कोरोना काल में देश में हो रहे पहले विधानसभा चुनाव में 54.01 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले, जो 2015 के विधानसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत (54.75%) के लगभग बराबर है. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार को पटना जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान आम तौर पर शांतिपूर्ण रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >