Bihar Election 2020: PM Modi की आज फारबिसगंज और सहरसा में होगी सभा, जानें पूरा शेड्यूल

Bihar Election 2020, PM Modi Rally in Bihar, Schedule,Timing, BJP, NDA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन नवंबर (मंगलवार) को बिहार में दो सभाएं होगी. पहली सभा फारबीसगंज के हवाईअड्डा मैदान में सुबह 11 बजे होगी. इसके बाद दूसरी सभा सहरसा के सरदार पटेल मैदान में दोपहर पौने एक बजे होगी.

प्रधानमंत्री इन दोनों सभाओं को संबोधित करने के लिए विशेष विमान से सिल्लीगुड़ी के पास बागडोगरा एयरपोर्ट पर सुबह करीब पौने 10 बजे लैंड करेंगे. इसके बाद वहां से एयरफोर्स के विशेष हेलीकॉप्टर से वह फारबीसगंज सभा स्थल पर आयेंगे.

यहां से सभा करने के बाद वह विशेष हेलीकॉप्टर से सहरसा जायेंगे. दोनों सभाएं करने के बाद वह वापस बागडोगरा एयरपोर्ट से नयी दिल्ली के लिए लौट जायेंगे. इन दो जनसभाओं के साथ ही प्रधानमंत्री की इस विधानसभा में जनसभाओं का सिलसिला पूरा हो जायेगा. पीएम की अब तक 12 सभाएं हो चुकी हैं. इसके लिए चार बार वह बिहार के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में आ चुके हैं

Posted By : Sumit Kumar Verma

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >