Bihar Election 2020 LIVE Updates: बिहार चुनाव में आज से गरजेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, कैमूर में पहली रैली

Bihar Election 2020 LIVE News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए 28 अक्तूबर को मतदान होगा. ऐसे में सभी दलों ने जोर-शोर से अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को बिहार आ रहे हैं. इस दौरान दोनों नेताओं की अलग-अलग स्थानों पर कई जनसभाएं भी होंगी. बिहार चुनाव 2020 से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ..

Live Updates
2:24 PM. 20 Oct 20 8:54 AM. 20 Oct

आज से गरजेंगे सीएम योगी

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान मंगलवार को कैमूर के रामगढ़, अरवल और काराकाट में जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद 21 अक्टूबर को वह तरारी, पालीगंज और जमुई में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे. यह जानकारी राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी संजय मयूख ने दी है.

3:26 AM. 20 Oct 20 9:56 PM. 19 Oct

छह दिन में 18 से 20 रैलियों को संबोधित करेंगे राजनाथ सिंह

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बिहार में आगामी छह दिन में 18 से अधिक रैलियों को संबोधित करें. राजनाथ सिंह के कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सिंह 21 अक्टूबर को बाढ़, नोखा और औरंगाबाद और 22 अक्टूबर को बांका, बड़हरा एवं रामगढ़ में एक-एक रैली को संबोधित करेंगे. केंद्रीय मंत्री चुनाव प्रचार के तहत छह दिन में 18 से 20 रैलियों को संबोधित करेंगे.

बिहार चुनाव 2020 : जानिए LJP के केंद्र में NDA में बने रहने पर क्या बोले अमित शाह

2:16 AM. 20 Oct 20 8:46 PM. 19 Oct

Amit Shah News: शाह बोले- बिहार चुनाव के लिए हमारे आईटी सेल ने बहुत मेहनत की

गृह मंत्री अमित शाह ने आज जी न्यूज चैनल से बात करते हुए बिहार चुनाव (Bihar Chunav) सहित अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखी. एक सवाल के जवाब में शाह ने कहा कि बिहार चुनाव के लिए हमारे आईटी सेल (BJP IT cell) ने बहुत मेहनत की है. लगभग 3 महीने पहले से हमने न सिर्फ बिहार बल्कि देशभर में वर्चुअल रैली का एक प्रयोग किया था. भारतीय जनता पार्टी का वर्चुअल प्रचार का एक पूरा तंत्र पिछले 3 महीने से बना हुआ है.

2:16 AM. 20 Oct 20 8:46 PM. 19 Oct

लोजपा के बिहार 1st बिहारी 1st विजन डॉक्यूमेंट को जल्द जारी करेंगे चिराग

लोजपा का बिहार 1st बिहारी 1st विजन डॉक्यूमेंट 4 लाख बिहारवासीयों के सुझाव से तैयार कर लिया गया है. पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान लोजपा के इस विजन डॉक्यूमेंट को 21 अक्टूबर को जारी करेंगे.

Bihar Elections 2020: 21 अक्टूबर को जारी होगा LJP का विजन डॉक्यूमेंट, चिराग पासवान ने बताया- बिहार के विकास का क्या है प्लान

1:41 AM. 20 Oct 20 8:11 PM. 19 Oct

तीसरे चरण के 78 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी

विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए स्क्रूटनी के बाद अब 1510 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. नाम वापसी के बाद मंगलवार को उम्मीदवारों की संख्या फाइनल हो जायेगी. तीसरे चरण के 78 विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. इसके लिए अब तक 337 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है.

बिहार चुनाव 2020 : बोले तेजस्वी, धर्म-जाति की राजनीति नहीं, केवल तरक्की और विकास की बात हो

1:41 AM. 20 Oct 20 8:11 PM. 19 Oct

तेजस्वी का नीतीश सरकार पर निशाना, बोले…

गया के बाराचट्टी में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने रोजगार के मुद्दे पर नीतीश कुमार को कटघरे में खड़ा करते हुए महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार ने कहा, ‘‘ लोग कहते हैं कि कहां से नौकरी देंगे, मैं फिर कहता हूं कि मेरी सरकार अगर बनी तो पहली कैबिनेट में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने पर मुहर लगायेंगे.

Bihar Election 2020 : जानिए चुनावी रण में उतरीं इन प्रमुख महिला प्रत्याशियों के बारे में सब कुछ

मुख्य बातें

Bihar Election 2020 LIVE News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए 28 अक्तूबर को मतदान होगा. ऐसे में सभी दलों ने जोर-शोर से अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया है.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को बिहार आ रहे हैं. इस दौरान दोनों नेताओं की अलग-अलग स्थानों पर कई जनसभाएं भी होंगी. बिहार चुनाव 2020 से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >