Bihar Election 2020, Live Update: मांझी का तंज, LJP कर रही LED लाइट में चिराग जलाने की कोशिश

Bihar Election 2020, Live News Update: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी चुनावी घोषणा पत्र को जारी कर रहे हैं. गुरूवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भाजपा की चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगी. वहीं मंगलवार को कांग्रेस और लोक जन शक्ति पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया. बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए बने रहें Prabhat Kahabr के साथ ..

Live Updates
1:42 PM. 22 Oct 20 8:12 AM. 22 Oct

शाहनवाज हुसैन कोरोना पॉजिटिव

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रैली कर रहे भाजपा के स्टार प्रचारक शाहनवाज हुसैन कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. यह खबर है भाजपा के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है क्योंकि बीते दिनों में शाहनवाज हुसैन के संपर्क में कई बड़े नेता आए हैं. अब वो सभी चुनाव प्रचार से दूर हो गए हैं. शाहनवाज हुसैन को एम्स में भर्ती कराया गया है, जबकि एहतियातन कई नेता कोरेंटिन हो गए हैं.

3:16 AM. 22 Oct 20 9:46 PM. 21 Oct

मांझी बोले, तेजस्वी के इशारे पर चिराग ने तैयार किया घोषणा पत्र

लोजपा के घोषणा पत्र को लेकर हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान पर तंज कसा है. आरोप लगाया है कि तेजस्वी के इशारे पर चिराग ने पार्टी का घोषणा पत्र तैयार किया है. लोजपा को राजद की बी टीम बताते हुए कहा कि जिस तरह से तेजस्वी यादव बिना किसी तैयारी के नौकरी देनी की घोषणा कर बैठे हैं. वैसे ही चिराग पासवान एलइडी लाइट में चिराग जलाने की कोशिश कर रहें हैं

2:38 AM. 22 Oct 20 9:08 PM. 21 Oct

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस और राजद बिहार चुनाव जीतने में सक्षम नहीं हैं. भाजपा के पास इस विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए कोई राजनीतिक दृष्टिकोण या रणनीति नहीं है.

2:38 AM. 22 Oct 20 9:08 PM. 21 Oct

बिहार में बनेगी NDA की सरकार – केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान

1:41 AM. 22 Oct 20 8:11 PM. 21 Oct

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल पटना में बिहार चुनाव के लिए भाजपा के घोषणा पत्र का घोषणा करेंगी. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद मौजूद रहेंगे.

1:41 AM. 22 Oct 20 8:11 PM. 21 Oct

नीतीश कुमार लालू जिंदाबाद का नारा सुनकर भड़क गए और मंच पर से ही हंगामा करने वालों को फटकार लगाई थी.

मुख्य बातें

Bihar Election 2020, Live News Update: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी चुनावी घोषणा पत्र को जारी कर रहे हैं. गुरूवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भाजपा की चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगी. वहीं मंगलवार को कांग्रेस और लोक जन शक्ति पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया. बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए बने रहें Prabhat Kahabr के साथ ..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >