Bihar Election 2020: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले शारदा सिन्हा का खास मैसेज, वीडियो में बिहार की जनता से की ये अपील

Bihar Election 2020: चुनाव आयोग के स्टेट इलेक्शन आइकॉन शारदा सिन्हा ने वीडियो जारी कर लोगों से मतदान करने की अपील की है.

Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान होने में अब दो दिन ही शेष हैं. सभी राजनीतिक पार्टियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है. दूसरी तरफ चुनाव आयोग भी ‘फेयर और कोरोना संक्रमण फ्री’ इलेक्शन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है. मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है. इसी कड़ी में चुनाव आयोग के स्टेट इलेक्शन आइकॉन शारदा सिन्हा ने वीडियो जारी कर लोगों से मतदान करने की अपील की है.

पद्म भूषण शारदा सिन्हा ने एक वीडियो जारी कर लोगों से मतदान करने की अपील के साथ उन्होंने मतदान के दौरान कोरोना से बचाव के लिए किए जा रहे उपाय से भी लोगों को रूबरू कराया है. उन्होंने एक गाना गाकर लोगों से मतदान करने की अपील की. वीडियो में लोक गायिका ने कहा कि मैं कोरोना पॉजिटिव हो गई थी, लेकिन उसपर मैंने विजय पा लिया है. अब लोकतंत्र का महापर्व चुनाव पर मैंने निश्चय किया है कि इसमें जरूर भाग लूंगी, आप भी भाग लीजिए.

Also Read: Bihar Election 2020: दूसरे चरण की वोटिंग से पहले नड्डा का बड़ा बयान, कहा- बिहार में BJP ने ज्यादा सीटें जीती तो नीतीश कुमार…

बिहार चुनाव के दूसरे चरण के वोटिंग से पहले शारदा सिन्हा ने एक खास संदेश जारी किया है. संदेश में आयोग की तैयारियों का जिक्र किया गया है. साथ ही यह भी बताया गया है कि कोरोना संकट में होने जा रहे बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आयोग ने क्या-क्या इंतजाम किए हैं. मतदान केंद्रों पर आने वालों को कैसी सुविधाएं दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >