बिहार चुनाव 2020: जायसवाल ने किया तेजस्वी पर हमला, कहा- नौकरी बेचना राजद की आदत

लाखों लोगों को अपना पेट भरने के लिए पलायन करना पड़ा, उद्यमियों को रंगदारी नहीं देने पर मौत के घाट उतार दिया गया, वह आज नौकरी देने की बात कर रहे हैं.

पटना. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके माता-पिता के शासनकाल में बिहार तबाह हो गया.

लाखों लोगों को अपना पेट भरने के लिए पलायन करना पड़ा, उद्यमियों को रंगदारी नहीं देने पर मौत के घाट उतार दिया गया, वह आज नौकरी देने की बात कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि नौकरी के नाम पर हवाबाजी कर रहे विपक्ष के युवा नेता को यह भी साफ करना चाहिए कि जनता को किस पद की नौकरी के लिए कितने पैसे देने होंगे क्योंकि राजद की सरकार की यही आदत रही है कि उनके शासन में पैसे पर ही नौकरी बिकती थी.

Also Read: बिहार चुनाव 2020: बहुमत आने पर मुझे सीएम बनाने की घोषणा भाजपा की है, मैंने उनसे ऐसा कभी नहीं कहा : नीतीश

जिनके पास पैसे होते थे, वह नौकरी खरीद लेते थे. 15 साल पहले पति-पत्नी के शासनकाल में बिहार से जितना ‘ब्रेन ड्रेन’ हुआ, उतना कभी नहीं हुआ.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >