Bihar Chunav 2020, Live News Updates: 70 उम्मीदवारों ने दूसरे चरण के 94 सीटों के लिए दाखिल किये पर्चे

Bihar Election 2020, Live News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज का दिन गहमागहमी वाला होगा. तेज प्रताप यादव ने हसनपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर लिया है. इधर, सीएम नीतीश कुमार ने भी आज पांच जिलों में वर्चुअल चुनावी सभा को संबोधित किया. चुनाव से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ .

Live Updates
3:39 AM. 14 Oct 20 10:09 PM. 13 Oct

तीसरे चरण के लिए दो उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

बिहार विधानसभा की 243 सीटों में से दूसरे चरण में जिन 94 सीटों पर तीन नवंबर को मतदान होना है, उनके लिए अब तक कुल 70 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. तीसरे चरण में सात नवंबर को जिन 78 सीटों पर चुनाव होना है उनके लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. बिहार विधानसभा के तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हुई जो जो 20 अक्टूबर तक जारी रहेगी.

3:39 AM. 14 Oct 20 10:09 PM. 13 Oct

वीआईपी ने सुगौली से वर्तमान विधायक रामचंद्र सिंह सहनी को बनाया प्रत्याशी

वीआइपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने मंगलवार को कहा है कि बनियापुर से वीरेंद्र कुमार ओझा व सुगौली से रामचंद्र सिंह सहनी को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है. उन्होंने कहा कि रामचंद्र सिंह सहनी पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक है.

3:39 AM. 14 Oct 20 10:09 PM. 13 Oct

राजद पर नीतीश कुमार का निशाना, कहा- गड़बड़ करने वाले को विकास कहां से दिखेगा?

बिहार में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र की स्थिति खराब होने के विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री एवं जदयू नेता नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि 15 साल जब राज्य में विपक्षी दल की सरकार थी तब इन क्षेत्रों में कोई काम नहीं किया गया और अब इस बारे में बात की जा रही है. उन्होंने राजद की ओर परोक्ष संकेत करते हुए कहा, ‘‘गड़बड़ करने वाले को विकास कहां से दिखेगा? विकास सकारात्मक सोच वालों को ही दिखेगा.”

3:39 AM. 14 Oct 20 10:09 PM. 13 Oct

बिहार के उत्थान के लिए हम आगे भी काम करते रहेंगे : नीतीश कुमार

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4 जिलों की 13 विधानसभाओं में वर्चुअल माध्यम से “निश्चय संवाद” को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा कि हर गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया जायेगा, जिससे वहां रहने वाले लोगों को किसी तरह की कोई समस्या नहीं हो. एनडीए के प्रमुख घटक दलों के मन में अगर कोई विकास की योजनाएं आयेगी तो हम मिलकर उसपर भी काम करेंगे. बिना वजह बहुत लोग बेकार की बातें करते है. हम काम में विश्वास करते है और मेरे लिए पूरा बिहार परिवार है. लोगों की सेवा करना ही हमारा मुख्य मकसद है.

9:41 PM. 13 Oct 20 4:11 PM. 13 Oct

JDU ने की इन नेताओं पर कार्रवाई

ददन सिंह यादव – डुमरांव

रामेश्वर पासवान – सिकन्दरा

भगवान सिंह कुशवाहा – जगदीशपुर

रणविजय सिंह –

सुमित कुमार सिंह – चकाई

कंचन कुमारी गुप्ता – मुंगेर

प्रमोद सिंह – ओबरा

अरूण कुमार – बेलागंज

तजम्मुल खां – रफीगंज

अमरेश चौधरी – नोखा

शिवशंकर चौधरी – सिकन्दरा

सिंधुपासवान – सिकन्दरा

करतार सिंह – डुमरांव

राकेश रंजन – बरबीघा

मुंगेरी पासवान – चेनारी

9:41 PM. 13 Oct 20 4:11 PM. 13 Oct

JDU में बागी नेताओं पर कार्रवाई

जदयू ने पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने वाले अपने 15 नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने मंगलवार को यह आदेश जारी किया.

मुख्य बातें

Bihar Election 2020, Live News Updates: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज का दिन गहमागहमी वाला होगा. तेज प्रताप यादव ने हसनपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर लिया है. इधर, सीएम नीतीश कुमार ने भी आज पांच जिलों में वर्चुअल चुनावी सभा को संबोधित किया. चुनाव से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >