BJP नेता राजेंद्र सिंह LJP में शामिल, 2015 चुनाव में मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में हुए थे चर्चित

Bihar Vidhan sabha Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का अभी भी घर बदलने और इधर-उधर निकल जाने का सिलसिला थमा नहीं है. मंगलवार को बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मंगलवार को लोजपा (LJP) में शामिल हो गए.

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर को होने वाली है. वहीं चुनाव के पहले नेताओं का एक दल से दूसरे दल का सिलसिला भी जारी है. इसी बीच मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने भी दल बदल करते हुए लोजपा का दामन थाम लिया है. वो 2015 में मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के रूप में चर्चित रहे थे.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजेंद्र सिंह दिनारा से टिकट नहीं मिलने से नाराज थे . इसी कारण उन्होंने लोजपा के साथ जाना उचित समझा. लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने सदस्यता दिलायी. खबरों के अनुसार सदस्यता के साथ-साथ चिराग ने इन्हे दिनारा से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी का सिंबल भी दे दिया है.

Also Read: बिहार विधानसभा चुनाव: NDA में ‘VIP’ की इंट्री, भाजपा कोटे से मिलेंगी सीटें, मांझी की HAM को जदयू का साथ

राजेंद्र सिंह ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि दिनारा क्षेत्र की जनता के दबाव में वह इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने जा रहे हैं. इस इलाके के लोग उनपर चुनाव लड़ने के लिए बेहद दबाव बनाए हुए हैं. लोगों के अत्यधिक प्यार को वह दरकिनार नहीं कर सकते. लिहाजा उन्होंने हर हाल में इस क्षेत्र से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है.

मालूम हो कि बिहार विधानसभा चुनाव को टिकट की आस में कई नेता पाला बदल कर दूसरे पार्टियों का दामन थाम रहे हैं. वहीं आज बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के तहत 243 विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनाव को लेकर एनडीए ने सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया है. पटना में एनडीए का संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में नीतीश कुमार ने कहा है कि जेडीयू 122 सीट पर चुनाव लड़ेगी. जीतन राम मांझी की पार्टी हम को 7 सीट दिया गया है.

वहीं बीजेपी 121 सीट पर चुनाव लड़ेगी. बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को होना है। वोटों की गिनती और साथ-साथ परिणामों की घोषणा 10 नवंबर को होनी है.

Also Read: बिहार चुनाव विधानसभा 2020 : NDA में जदयू 122 तो बीजेपी 121 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, HAM को मिली सात सीटें

Posted By: Utpal Kant

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >