Bihar Assembly session 2020 Updates: जेल में बंद होने के कारण अनंत सिंह नहीं ले सके शपथ

Bihar Assembly session 2020 LIVE updates, Bihar Vidhan sabha Latest update: कोरोना महामारी के दौर में बिहार चुनाव के बाद आज से विधानसभा का पांच दिवसीय बैठक आरंभ हो गया. 17 वीं बिहार विधानसभा की पूरे सत्र की यह बैठक विधानसभा के विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में हो रही है. प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण करा रहे है. विधानसभा में नजर विपक्ष पर रहेगी. तेजस्वी यादव सहित कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा है कि जनता के जितने मुद्दे हैं उनके माध्यम से सरकार को घेरने की कोशिश होगा. पढ़ें लाइव अपडेट

Live Updates
2:58 AM. 24 Nov 20 9:28 PM. 23 Nov

सदन की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक के लिए स्थगित

शपथ ग्रहण के बाद मंगलवार 11 बजे तक के लिये सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गयी. दो बजे दूसरी पाली की कार्यवाही शुरू होते ही शपथ के लिये पहला नाम विधान सभा क्षेत्र 101 गोपालगंज से चुने गये सुभाष सिंह का पुकारा गया. अंतिम नाम मोकामा के विधायक अनंत सिंह और संजय तिवारी का पुकारा गया. जेल में बंद होने के कारण अनंत सिंह शपथ नहीं ले सके.

2:58 AM. 24 Nov 20 9:28 PM. 23 Nov

दिग्गजों के शपथ ग्रहण के नाम रही दूसरी पाली

विधानसभा की दूसरी पाली में नवनिर्वाचित 94 सदस्यों को शपथ दिलायी गयी. इसके अलावा पहली पाली में शपथ लेने से छूट गये सदस्यों में से जाे मौजूद थे उन्होंने भी शपथ ली. प्रमुख लोगों में तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, पूर्व मंत्री मेवालाल चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, महेश्वर हजारी, रामनारायण मंडल थे. पिछली बार मंत्री पद के लिए शपथ को लेकर चर्चा में रहे पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव इस बार एक सांस में ही पूरी शपथ पढ़ गये. ऐसा लग रहा था मानों पर शपथ उनको कंठस्थ है.

2:58 AM. 24 Nov 20 9:28 PM. 23 Nov

एनडीए सरकार को घेरने का फॉर्मूला बतायेंगे तेजस्वी

एनडीए सरकार को सदन में घेरने की रणनीति पर मंथन करने के लिए राजद विधायक दल की बैठक मंगलवार को विधानसभा परिसर में ही होगी. इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विधायकों को बतायेंगे कि उन्हें किस तरह एनडीए सरकार को घेरना है. उन्होंने संकेत दिये हैं कि इस सरकार को सदन से सड़क तक सरकार को राहत नहीं दी जायेगी.

2:58 AM. 24 Nov 20 9:28 PM. 23 Nov

पहली बार चुन कर पहुंचे विधायक के समर्थक परिसर के बाहर करते रहे अपने-अपने नेता का इंतजार

विधानसभा में पहली बार चुन कर पहुंचे विधायक सोमवार को शपथ के लिये पहुंचे. वहीं, उनके समर्थक परिसर के बाहर अपने -अपने नेता का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही नेता शपथ लेकर बाहर पहुंचे, तो समर्थकों ने उनका फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया. समर्थक शहीद स्मारक के पास खड़े थे. वहीं, खड़े होकर विधायक का इंतजार कर रहे थे. समर्थक पुल निगम के ऑफिस से आगे तक खड़े थे. ताकि वह अपने विधायकों से मिल सकें.

2:58 AM. 24 Nov 20 9:28 PM. 23 Nov

विधानसभा के अंदर प्रवेश करने से पहले मुख्य द्वार पर मुख्यमंत्री ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया

एनडीए की सरकार बनने के बाद बतौर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानमंडल का सत्र शुरू होने के पहले दिन विधानसभा आये. अंदर प्रवेश करने से पहले मुख्य द्वार पर उन्होंने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया. उनके साथ दोनों उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी समेत अन्य सभी मौजूद थे. इसके बाद मुख्यमंत्री ने प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी का उनके कक्ष में उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया. यहां से निकलकर मुख्यमंत्री सबसे पहल��� विधानसभा स्थित अपने कक्ष में गये और विधायकों से औपचारिक तौर पर मुलाकात की. कुछ देर रुकने के बाद जब शपथ ग्रहण की प्रक्रिया शुरू हुई.

2:58 AM. 24 Nov 20 9:28 PM. 23 Nov

पहली बार विधानसभा पहुंची श्रेयसी सिंह ने कहा- जमुई की जनता ने मुझे यहां तक पहुंचाया

जमुई से चुनाव जीतकर विधायक बनी श्रेयसी सिंह सोमवार को पहली बार विधानसभा पहुंची. पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैं गौरवान्तवित महसूस कर रही हूं कि जमुई की जनता ने मुझे यहां तक पहुंचाया है. उनकी सेवा में हमेशा मैं आगे रहूंगी. मंत्री बनने के सवाल पर श्रेयसी सिंह ने कहा कि विकास करने के लिए मंत्री बनना जरूरी नहीं हैं.

मुख्य बातें

Bihar Assembly session 2020 LIVE updates, Bihar Vidhan sabha Latest update: कोरोना महामारी के दौर में बिहार चुनाव के बाद आज से विधानसभा का पांच दिवसीय बैठक आरंभ हो गया. 17 वीं बिहार विधानसभा की पूरे सत्र की यह बैठक विधानसभा के विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में हो रही है. प्रोटेम स्पीकर जीतन राम मांझी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण करा रहे है. विधानसभा में नजर विपक्ष पर रहेगी. तेजस्वी यादव सहित कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने कहा है कि जनता के जितने मुद्दे हैं उनके माध्यम से सरकार को घेरने की कोशिश होगा. पढ़ें लाइव अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >