बिहार चुनाव 2020 के लिए राजद ने मुंगेर विधानसभा से अपने विधायक विजय कुमार विजय का टिकट काटकर युवा चेहरा युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव पर भरोसा जताते हुए इस बार मुंगेर विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया है.
राजद ने मुंगेर विधायक विजय कुमार विजय का टिकट काटा
बताया जाता है कि पिछले कई महीनों से यह चर्चा थी कि बिहार के कई वर्तमान विधायकों का टिकट राजद काटेगी. जिसमें मुंगेर विधानसभा के विधायक विजय कुमार विजय के टिकट कटने की भी बात कही जा रही थी. जिस पर राजद ने मुहर लगा दिया. प्रत्याशी की सूची तय होते ही खबर आग के तरह फैल गई की राजद ने विधायक को टिकट से वंचित कर दिया.
जेपी आंदोलन से लालू के करीबी रहे थे विजय कुमार विजय
मुंगेर के वर्तमान राजद विधायक विजय कुमार विजय लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी रहे हैं. जेपी आंदोलन के समय से ही वे लालू प्रसाद के संपर्क में रहे. यही कारण है कि वर्ष 1998 के लोकसभा चुनाव में राजद के टिकट से उन्हें मुंगेर लोकसभा से प्रत्याशी बनाया गया था. जिसमें उन्होंने जीत भी हासिल किया. लेकिन वह लोकसभा लगभग एक वर्ष में ही समाप्त हो गया. जिसके बाद वह राजनीतिक परिदृश्य ये हट गये.
Also Read: Bihar Chunav 2020: राजद विधायक को मात देने चुनावी मैदान में उतरे उनके पिता, इस सीट से निर्दलीय लड़ रहे हैं चुनाव…
2015 में राजद उम्मीदवार बनकर जीते
लंबे समय के बाद 2015 में जब जेडीयू एवं राजद के गठबंधन में मुंगेर विधानसभा सीट राजद के खाते में गया तो पुन: राजद ने विजय कुमार विजय को अपना प्रत्याशी बनाया. जिसमें उन्होंने जीत हासिल किया. लेकिन राजद ने 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट से वंचित कर दिया.
Posted by : Thakur Shaktilochan
