पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए महागठबंधन ने सभी 243 उम्मीदवारों की सूची गुरुवार को जारी कर दी है. महागठबंधन की ओर से जारी इस सूची में राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस (Congress) और भाकपा माले (CPI ML) के उम्मीदवारों के नाम शामिल है. सूची में सिने स्टार और कांग्रेस के नेता शुत्रघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को बांकीपुर सीट से महागठबंधन का प्रत्याशी बनाया है.
शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा इस बार पटना की बांकीपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर अपना भाग्य आजमायेंगे. बांकीपुर सीट पर लव सिन्हा का मुकाबला भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे नितिन नवीन से होगा. गौर हो कि बिहार के सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा करने से पहले राजद और कांग्रेस ने पहले और दूसरे चरण के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी. वहीं, महागठबंधन में शामिल वाम दलों ने भी अपने-अपने हिस्से में आयी सीटों ओर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.
Upload By Samir Kumar
