कांग्रेस और वामदल बताएं, हत्या कराने का आरोपी सीएम-फेस महागठबंधन को मंजूर है : सुशील मोदी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को ट्वीट कर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर निशाना साधा है. उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में कहा कि परिवारवादी राजद ने बिना सहयोगी दलों की राय लिए, बल्कि दलितों-पिछड़ों की दो पार्टियों को अपमानित कर जिस व्यक्ति को सीएम-फेस बनाने की जिद पूरी की, उस राजकुमार के चेहरे पर पूर्णिया के युवा दलित नेता की हत्या का अारोप लगा.

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और वामदल बताएं कि क्या चुनाव लड़ने का टिकट देने के बदले 50 लाख रुपये मांगने और हत्या कराने का आरोपी सीएम-फेस महागठबंधन को मंजूर है? हाथरस की दुखद घटना के बाद जातीय हिंसा भड़काने और दुनिया में भारत की छवि खराब करने की बड़ी साजिश में शामिल राहुल गांधी बताएं कि पूर्णिया की घटना पर वे चुप क्यों हैं?

भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने सवाल करते हुए कहा कि क्या लाश पर राजनीति करने वाले जीव तभी जमा होंगे, जब घटनास्थल, मरने वाले का जाति-धर्म-लिंग और हत्यारों का जाति-धर्म- सब कुछ उनकी पॉलिटिकल स्क्रिप्ट के अनुकूल होगा? सामाजिक न्याय का ढोंग करने वालों ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने से पहले पूर्णिया में सामाजिक न्याय की बलि चढ़ायी. यह चुनाव-पूर्व हिंसा राजद को भारी पड़ेगी.

Upload By Samir Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >